ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ हिरासत में, AISA अध्यक्ष धनंजय समेत कई लोगों को भी पटना पुलिस ने घर से उठाया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले भरत तिवारी के परिजन, सीएम बोले- परिवार को मिलेगा न्यायBihar News: बिहार के न्यायालयों में प्रशासनिक फेरबदल, कई जिला जज का तबादला; महानिबंधक समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियांनेपाल में मान्य होंगे 200 और 500 रुपये के नए भारतीय नोट, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाभरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ हिरासत में, AISA अध्यक्ष धनंजय समेत कई लोगों को भी पटना पुलिस ने घर से उठाया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले भरत तिवारी के परिजन, सीएम बोले- परिवार को मिलेगा न्यायBihar News: बिहार के न्यायालयों में प्रशासनिक फेरबदल, कई जिला जज का तबादला; महानिबंधक समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियांनेपाल में मान्य होंगे 200 और 500 रुपये के नए भारतीय नोट, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सावन शुरू होते ही शिव भक्तों को डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा गिफ्ट, सुल्तानगंज से देवघर बॉर्डर तक बनेगा फोरलेन हाइवे

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा एलान किया है। राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम के नमामि गंगे घाट पर श्रावणी मेला 202

सावन शुरू होते ही शिव भक्तों को डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा गिफ्ट, सुल्तानगंज से देवघर बॉर्डर तक बनेगा फोरलेन हाइवे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा एलान किया है। राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम के नमामि गंगे घाट पर श्रावणी मेला 2024 के उद्घाटन के अवसर यह घोषणा की है कि बिहार के भागलपुर जिले में स्थित सुल्तानगंज से देवघर (झारखंड) बॉर्डर तक कांवरियों के लिए फोरलेन हाइवे बनाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि इसके लिए पथ निर्माण विभाग और प्रशासन तैयारी शुरू करे, जितनी राशि की जरूरत होगी, सरकार देगी। उन्होंने निर्माणाधीन अगुवानी पुल से एक रास्ता अजगैवीनाथ धाम तक लाने और यहां से बिना शहर में प्रवेश किए सीधे तारापुर रोड में कनेक्ट करने की भी घोषणा की। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच सम्राट चौधरी ने श्रावणी मेला का उद्घाटन किया।


इसके अलावा डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने भी अजगैवी नगरी सुल्तानगंज के विकास का पूरा भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह इसी धरती के रहने वाले हैं और इस मेला की महिमा से अवगत हैं। दुनिया में इस मेला से बढ़कर सेकुलरिज्म का दूसरा उदाहरण नहीं होगा। यहां हर जाति वर्ग का समागम दिखता है। सिर्फ बिहार ही नहीं दूसरे राज्यों के अलावा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश सहित अन्य देशों से लोग आते हैं और सबका एक ही नारा होता है- बोल बम।


उधर, सुल्तानगंज और भागलपुर के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी न किसी कारण से यहां कुछ काम अटकता रहा है। नमामि गंगे घाट के लिए राशि दी गई, वह पूरी नहीं हो सकी। अगुवानी पुल 2014 से अधूरा है। लेकिन अब काम आगे बढ़ेगा। भरोसा दिलाते हैं कि काम पूरा कराएंगे। अगुवानी पुल का नया सुपर स्ट्रक्चर बनेगा और योजना में बदलाव करने को भी कहा गया है। पुल से एक रास्ता कांवरियों के लिए सीधे अजगैवीनाथ धाम तक आएगा और यहां से ऐसी सड़क बनाई जाएगी जो सीधे तारापुर रोड में जुड़ जाए। ताकि कांवरिया यहां स्नान पूजा कर बिना सुल्तानगंज की तंग सड़कों पर गए बाबाधाम के लिए रवाना हो जाएं।