ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

एकसाथ चुनाव लड़ने की बनी सहमति! बैठक के बाद नीतीश का बड़ा दावा, कहा- केंद्र की सरकार देशहित में नहीं कर रही काम

PATNA: पटना में शुक्रवार को आयोजित विपक्षी दलों की बैठक संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा दावा किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आज की बैठक में इस बात

एकसाथ चुनाव लड़ने की बनी सहमति! बैठक के बाद नीतीश का बड़ा दावा, कहा- केंद्र की सरकार देशहित में नहीं कर रही काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना में शुक्रवार को आयोजित विपक्षी दलों की बैठक संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा दावा किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आज की बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि 2024 में लोकसभा का चुनाव सभी दल साथ मिलकर लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अभी जो सरकार है वह देशहित में काम नहीं कर रही है और सिर्फ इतिहास को बदलने की कोशिश में लगी है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पटना में आज हुई बैठक में सभी दलों के नेताओं ने अपनी बात रखी है। बैठक में एकसाथ चलने की सहमति बनी है। कुछ ही दिनों के बाद सभी पार्टियों की एक और बैठक आयोजित की जाएगी ताकि आगे की रणनीति तय हो सके। आज की बैठक में साथ चुनाव लड़ने की सहमति बन गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेतृत्व में यह बैठक होगी। इस मीटिंग में अंतिम निर्णय हो जाएगा। 


उन्होंने कहा कि अगले महीने होने वाली बैठक में यह तय हो जाएगा कि कौन कहां से चुनाव लड़ेंगे और अन्य सभी चीजों पर बातचीत हो जाएगी। सभी लोगों ने माना है कि देश के हित में मिलकर साथ चलेंगे। अभी जो लोग शासन में हैं वे देश के हित में काम नहीं कर रहे हैं और इतिहास को बदल रहे हैं। उनका बस चलेगा तो आजादी की लड़ाई को भी भूला देंगे। इसको लेकर सभी दल चिंतित हैं, इसलिए सभी लोग एकजुट रहेंगे। राज्यों में भी अगर कोई चुनौती आती है तो सभी लोग साथ खड़े रहेंगे।