ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

ससुर पर भड़के तेजप्रताप, बोले- मेरे सामने चंद्रिका राय के खड़े होने की औकात नहीं, कहीं भी फरिया लेंगे

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने ससु

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने ससुर चंद्रिका राय के ऊपर जबरदस्त हमला बोला है. गुरूवार को आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए चंद्रिका राय के बारे में तेजप्रताप ने कहा कि उनके सामने चंद्रिका राय के खड़ा होने की औकात नहीं है.


लालू के लाल ने अपने ही ससुर को चैलेंज करते हुए कहा कि वह चंद्रिका राय से कहीं भी फरिया लेंगे. उनके सामने चंद्रिका राय के खड़ा होने की औकात नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर चंद्रिका राय को उनसे फरियाना है तो आकर फरिया लें. इतना ही नहीं उन्होंने इतना तक कह दिया कि वो किसी चंद्रिका राय 'फंदरिका' राय को नहीं जानते हैं.




ससुर चंद्रिका राय के साथ-साथ तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के ऊपर भी ताबड़तोड़ जुबानी हमला बोला है. ऐश्वर्या के चुनाव लड़ने के सवाल पर तेजप्रताप ने कहा कि जिसको जहां से लड़ना है, चुनाव लड़े, उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं है. मामला फिलहाल न्यायालय में है. मैं नारी का सम्मान करता हूँ. 



ससुर चंद्रिका राय समेत आरजेडी पार्टी छोड़कर जाने वाले 6 विधायकों को लेकर उन्होंने कहा कि जेडीयू के भी कई विधायक उनके संपर्क में हैं. आने वाले 4-5 दिनों में आरजेडी भी अपना दम दिखा देगी. पार्टी छोड़कर जाने से आरजेडी को कोई फर्क नहीं पड़ता है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता