ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सासाराम के बाद अब गया में रैली को संबोधित कर रहे हैं PM मोदी, मगही में शुरू किया भाषण

GAYA : पीएम मोदी गया में चुनावी रैली को सम्‍बोधित कर रहे हैं.रैली में पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मगही में की. अपने संबोधन की शुरूआत में ही पीएम ने मोक्ष की धरती गया जी से मगही में भ

सासाराम के बाद अब गया में रैली को संबोधित कर रहे हैं PM मोदी, मगही में शुरू किया भाषण
Anamika
2 मिनट

GAYA : पीएम मोदी गया में  चुनावी रैली को सम्‍बोधित कर रहे हैं.रैली में पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मगही में की. अपने संबोधन की शुरूआत में ही पीएम ने मोक्ष की धरती गया जी से मगही में भाषण की शुरूआत करते हुए जनता को संबोधित किया. 

पीएम मोदी ने अपने भाषण के शुरूआत में मगही से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि'हम ज्ञान और भूमि गया जी के प्रणाम करीत ही. यहां के हर जनता के पैर छूइत ही' इसके बाद उन्होंने मंच पर उपस्थित नेताओं को का नाम लेकर जनता को संबोधित किया. 

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के बीच ये दुनिया का पहला बड़ा चुनाव है, इस दशक में बिहार का पहला चुनाव है. 90 के दशक में अराजकता के दलदल में धकेल दिया गया था, यहां कई साथी हैं जो पहली बार वोट डाल रहे हैं उन्हें उस वक्त का अंदाजा नहीं है. आज नया बिहार बनता देख रहे हैं, पहले इसकी कल्पना नहीं की जाती थी. उस दौर में लोग गाड़ी नहीं खरीदते थे, ताकि उस राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को कमाई का पता ना चल जाए. आज के बिहार में लालटेन की जरूरत खत्म हो गई है.  

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में पिछड़े हुए जिलों को चिन्हित कर उनमें विकास को तेज किया जा रहा है. अब  बिहार को ललचाए हुए लोगों से सतर्क रहना है. महागठबंधन की रग-रग से बिहार का नागरिक वाकिफ है, ये लोग नक्सलियों को खुली छूट देते रहे, देश में तोड़ने और बांटने की वकालत करने वालों पर जब एक्शन लिया गया तो ये लोग उनके साथ खड़े होते हैं. इनका मॉडल बिहार को बीमार और लाचार बनाने का रहा है.  बिहार के लोगों को ऐसे लोगों की पहचान कर उनसे दूर रहना होगा.