ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

संसद भवन पर हमले की बरसी के दिन, लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक; सांसदों में मचा हड़कंप

DESK : संसद भवन पर हमले की बरसी के दिन आज लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। दर्शक दीर्घा से एक शख्स लोकसभा की कार्यवाही में घुसा और बेंच पर जा खड़ा हुआ। वह शख्स नारेबाजी

संसद भवन पर हमले की बरसी के दिन, लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक; सांसदों में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : संसद भवन पर हमले की बरसी के दिन आज लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। दर्शक दीर्घा से एक शख्स लोकसभा की कार्यवाही में घुसा और बेंच पर जा खड़ा हुआ। वह शख्स नारेबाजी भी कर रहा था। इस घटना से हड़कंप मच गया और सांसद बाहर निकलने लगे। इसके बाद सदन की कार्यवाही को भी तुरंत ही स्थगित कर दिया गया। यही नहीं संसद के बाहर भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला संसद में एक महिला और पुरुष ने तानाशाही बंद करने के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। दोनों को पुलिस ने मौके से पकड़ा और उन्हें वहां से ले गई। दोनों पटाखे लेकर पहुंचे थे और उन्हें जलाते हुए नारेबाजी करने लगे। फिलहाल पुलिस दोनों को संसद मार्ग थाने में ले गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 


वहीं, दूसरा मामला यह है कि लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स जो दर्शक दीर्घा में बैठे थे अचानक सदन के बीच में कूद गए। इन्हें बाद में हिरासत में ले लिया गया। सबसे बड़ी बात यह है क, नारेबाजी की यह घटना संसद पर हमले की बरसी के दिन हुई है। इसके चलते संसद के पास प्रदर्शन से सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया और तुरंत उन्हें पकड़ा गया।

संसद भवन पर हमले की बरसी के दिन, लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक; सांसदों में मचा हड़कंप


बताया जा रहा है कि जो दो लोग कार्यवाही के दौरान घुसे, उनमें एक का नाम सागर है। दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे। सांसद दानिश अली ने बताया कि दोनों लोग मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास से आए थे।


उधर, इस पूरे मामले में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदे और फिर कुछ फेंका गया, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया, सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर निकाला। फिलहाल सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।