ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

सर्वदलीय बैठक से पहले ही लालू ने राबड़ी आवास में बुला ली मीटिंग, आज का दिन है खास

PATNA: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर अब हलचल तेज़ हो गई है। आज यानी मंगलवार का दिन बिहार की राजनीति के लिए काफी अहम होने वाला है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवा

सर्वदलीय बैठक से पहले ही लालू ने राबड़ी आवास में बुला ली मीटिंग, आज का दिन है खास
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर अब हलचल तेज़ हो गई है। आज यानी मंगलवार का दिन बिहार की राजनीति के लिए काफी अहम होने वाला है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों का आज नामांकन होना है तो वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक पटना स्थित राबड़ी आवास में होगी, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। माना जा रहा है कि बिहार में जातिगत जनगणना कराने को लेकर भी पार्टी कोई रणनीति तैयार कर सकती है। 



सोमवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से खीरू महतो ने अपना नॉमिनेशन कराया था। जो खबरें सामने आई थी, उसके मुताबिक़ बीजेपी के उम्मीदवार भी सोमवार को ही खीरू महतो के साथ अपना नॉमिनेशन कराने वाले थे, हालांकि किसी कारणवस इसे टाल दिया गया, जो आज यानी मंगलवार को होगा। 



गौरतलब है कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के चुनाव होने है। इसमें प्रत्याशी आज के बाद यानी बुधवार से अपना नॉमिनेशन नहीं करा सकेंगे। अब आरजेडी की जो बैठक राबड़ी आवास में होनी है, उसमें आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी शामिल रहेंगे। अब लोगों की नज़रें इसी बैठक पर टिकी रहेगी कि राज्यसभा चुनाव या जातिगत जनगणना को लेकर पार्टी क्या रणनीति तैयार करती है। वहीं, आपको बता दें कि कल यानी 1 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में जातिगत जनगणना कराने को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें सत्ता पक्ष, विपक्ष समेत अन्य सभी पार्टियां शामिल होंगी। 

टैग्स