ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

सरोज पांडेय ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा...महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं कांग्रेसी नेता

PATNA: बीजेपी राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज पांडेय ने महिलाओं के बहाने कांग्रेस नेता पर हमला बोला. सरोज ने कहा कि बहुत पीड़ा के साथ उपस्थित हुई हूं. एक वीडियो दिखाया जिसमे

सरोज पांडेय ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा...महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं कांग्रेसी नेता
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बीजेपी राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज पांडेय ने महिलाओं के बहाने कांग्रेस नेता पर हमला बोला. सरोज ने कहा कि बहुत पीड़ा के साथ उपस्थित हुई हूं. एक वीडियो दिखाया जिसमे मध्यप्रदेश डबरा उम्मीदवार बीजेपी इमारती देवी रो रही है. यह कमलनाथ के अभ्रद टिप्पड़ी से रो रही हैं. 

सरोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस की रीति रही है कि महिला बिलखती और रोती रहे है. ये कृत करते हुए कांग्रेस के लोगों को अफसोस नहीं होता है. अभी नवरात्रि में शक्ति और भक्ति के पर्व में इस तरह की घटना हो रही है. कांग्रेस की प्रमुख एक महिला है उसके बाद इस तरह की बात की. वो महिला को एक भोग की वस्तु बताते हैं. महिला के पवित्रता के साथ राजनीति नहीं करनी चाहिए.

कांग्रेस का पुराना इतिहास

सरोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का ये इतिहास रहा है. नैना साहनी हत्याकांड हो या बिहार में ब्रजेश पांडे जिसको टिकट दिया. इनपर पॉक्सो एक्ट लगा है. राजद के लोगों ने भी ऐसे लोगों को टिकट दिया. जबकि राजद के मुखिया भी महिला हैं. पटना साहिब से भागलपुर के लोगों को टिकट देने का वजह क्या है? सरोज पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेटियों के हित में कई योजनाएं लाई. जिसमें तीन तलाक का मुद्दा अहम है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम महिला के अस्मिता से खेलने का अधिकार किसी को नहीं देंगे. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उपवास शुरू किए हैं और हम भी आज इसी समय से चार घंटे की उपवास रखते हैं.

टैग्स