ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

सरकारी अस्पताल में विधायक ने बेटे को दिया जन्म, बोलीं- इससे सरकारी अस्पतालों पर बढ़ेगा लोगों का भरोसा

JHARKHAND: अक्सर यह बातें सुनने को मिलती है कि जनप्रतिनिधि या अधिकारी अपना इलाज सरकारी अस्पतालों में नहीं करवाते हैं। उनके बच्चे सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ते हैं। लेकिन ऐसी बात

सरकारी अस्पताल में विधायक ने बेटे को दिया जन्म, बोलीं- इससे सरकारी अस्पतालों पर बढ़ेगा लोगों का भरोसा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: अक्सर यह बातें सुनने को मिलती है कि जनप्रतिनिधि या अधिकारी अपना इलाज सरकारी अस्पतालों में नहीं करवाते हैं। उनके बच्चे सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ते हैं। लेकिन ऐसी बात नहीं है। झारखंड के रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने अपना डिलीवरी सरकारी अस्पताल में कराया है। सदर अस्पताल में एडमिट ममता देवी को नॉर्मल डिलीवरी से पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।


एक विधायक का प्राइवेट नर्सिंग होम में ना जाकर सरकारी अस्पताल में डिलीवरी कराना इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक ममता देवी को बधाई दी है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा खूब होने लगी है। ममता देवी के प्रशंसकों ने भी डिलीवरी के बाद अस्पताल में लड्डू बांटें। सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब तारीफ हो रही है। 


झारखंड के रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने सदर अस्पताल के जनरल वार्ड में एक बच्चे को जन्म दिया। सदर अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी से उन्हें बेटा हुआ है। एक विधायक का प्राइवेट अस्पताल में न जाकर एक सरकारी अस्पताल में डिलीवरी कराना सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में है। लोग ममता देवी के इस फैसले का सम्मान कर रहे है। सरकारी अस्पतालों के प्रति लोगों का भरोसा भी बढ़ा है। 


रामगढ़ विधायक ममता देवी का कहना है कि मैंने अपना डिलीवरी सरकारी हॉस्पिटल में कराने का मन इसलिए बनाया ताकि सरकारी अस्पतालों पर लोगों का भरोसा बना रहे। वे भी अपना इलाज सरकारी अस्पतालों में करा सकें। 


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ममता देवी को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ से माननीय विधायक और बहन श्रीमती ममता देवी जी को संतान प्राप्ति की अनेक-अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुशी के इस शुभ अवसर पर उनके परिवारजनों को भी हार्दिक शुभकामनाएं।


सरकारी अस्पताल में विधायक ने बेटे को दिया जन्म, बोलीं- इससे सरकारी अस्पतालों पर बढ़ेगा लोगों का भरोसा






टैग्स