ब्रेकिंग
न्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशन्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश

सक्षमता परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों को नीतीश के मंत्री ने दी बधाई, कहा- अब राज्यकर्मी का मिलेगा दर्जा, सरकार ने पूरा किया वादा

PATNA: नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जो सक्षमता परीक्षा लिया गया था उसके नतीजे घोषित कर दिए गए। सक्षमता पास करने वाले

सक्षमता परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों को नीतीश के मंत्री ने दी बधाई, कहा- अब राज्यकर्मी का मिलेगा दर्जा, सरकार ने पूरा किया वादा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जो सक्षमता परीक्षा लिया गया था उसके नतीजे घोषित कर दिए गए। सक्षमता पास करने वाले नियोजित शिक्षकों को अब राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा। नीतीश के मंत्री  विजय चौधरी ने सफल नियोजित शिक्षकों को बधाई दी कहा कि नियोजित शिक्षकों से सरकार ने जो वादा किया था उसे पूरा किया।


बता दें कि बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 का आयोजन 26 फरवरी से 1 मार्च और 6 मार्च 2024 तक राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। कक्षा एक से पांच तक में 1,39,010 नियोजित शिक्षक सफल हुए हैं। कुल 93.39 फीसदी नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा में पास हुए हैं। नए स्कूलों में सभी शिक्षकों की पोस्टिंग होगी। करीब डेढ लाख नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा में भाग लिया था। 


हिंदी विषय में 1 लाख 22 हजार 347 शिक्षक पास हुए हैं। कुल 9 हजार 835 नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा में फेल हो गए हैं। बाकी विषयों का रिजल्ट भी तीन दिनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा। बिहार के जल संसाधन मंत्री ने सक्षमता परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों को बधाई दी। कहा कि सरकार ने जो वादा उनसे किया था उसे पूरा करने का काम किया। 


सक्षमता परीक्षा पास करने वाले सभी नियोजित शिक्षक अब सरकारी शिक्षक माने जाएंगे। इन शिक्षकों की पहली पसंद वाली जिलों में पदस्थापित किया जाएगा। बिहार सरकार ने अपना वचन पूरा किया। नियोजित शिक्षकों को भी मालूम है कि उनका असली हितैषी कौन है? वही महागठबंधन पर मंत्री विजय चौधरी ने हमला करते हुए कहा कि एनडीए तरक्की और विकास का गठबंधन है और महागठबंधन का गठबंधन स्वार्थ का है। इसमें सभी दलों के अपना-अपना एजेंडा है। सब लोग अपने-अपने हिसाब से सोचते हैं तो कहा से गठबंधन बन पाएगा।  

टैग्स