ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार

सरकार की विफलता का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी RJD, तेजस्वी बोले..सदन में झूठ बोलते हैं सत्ताधारी दल के लोग

PATNA: नीतीश सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल का आरजेडी रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी। आगामी 5 जून को आरजेडी की तरफ से रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा। इस रिपोर्ट कार्ड के जरिए आरजेडी बिहार स

सरकार की विफलता का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी RJD, तेजस्वी बोले..सदन में झूठ बोलते हैं सत्ताधारी दल के लोग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: नीतीश सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल का आरजेडी रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी। आगामी 5 जून को आरजेडी की तरफ से रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा। इस रिपोर्ट कार्ड के जरिए आरजेडी बिहार सरकार की विफलता को लोगों के सामने रखेगी। तेजस्वी यादव ने कहा है कि संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आरजेडी की तरफ से सरकार की विफलता का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा। जिसमें आंकड़ों के साथ विकास की सारी सच्चाई जनता के सामने रखी जाएगी।


तेजस्वी ने कहा है कि सदन में सत्ताधारी दल के लोग झूठ बोलते हैं। सदन में सरकार के पास विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं होता है। तेजस्वी ने एक बार फिर बेरोजगारी के मुद्दे को उठाते हुए सरकार से सवाल किया है कि 19 लाख रोजगार का वादा किया गया था, अबतक कितने लोगों को रोजगार मिला, यह सरकार बताए। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य की जनता से बहुत सारे वादे किए थे लेकिन सिर्फ इसी का जवाब दे दे कि 19 लाख में से कितने लोगों को रोजगार मिला है।


वहीं तेजस्वी यादव ने कांग्रेस से संबंध बिगड़ने पर कहा कि कांग्रेस ने खुद महागठबंधन से आउट होने का फैसला लिया था, हमने कांग्रेस को दरकिनार करने का काम नहीं किया है। आरजेडी आखिर तक कांग्रेस के साथ फ्रेंडली रही लेकिन कांग्रेस के लोगों के कैसे-कैसे बयान आए इसे हर कोई जानता है। तेजस्वी ने कहा कि अगर उनको लगता है कि उनके पास ताकत है तो यह अच्छी बात है।


वहीं तेजस्वी ने लेफ्ट को दरकिनार कर एमएलसी चुनाव में तीन उम्मीदवार उतारने पर कहा कि पार्टी का कोई भी फैसला सोच समझकर लिया जाता है, इसमें किसी को भी अधिक दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। पार्टी ने सब सोच समझकर ही तीनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। वहीं बीजेपी की तरफ से जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार में जो लोग हैं उन्हीं को कानून बनाना है। केंद्र और राज्य दोनों जगह उनकी सरकार है। अगर हमारी राय मांगी जाएगी तो अपनी राय जरूर रखेंगे।

टैग्स