ब्रेकिंग
Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

शरजील का समर्थन नहीं करते हैं मांझी, कहा - इमाम पर लगे आरोपों की जांच हो

PATNA : भड़काऊ बयान देने वाले शरजील इमाम को बिहार के विपक्षी दलों का समर्थन भी नहीं मिल रहा है। आरजेडी के बाद अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी शरजील इमाम से किनारा कर लिया है।

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : भड़काऊ बयान देने वाले शरजील इमाम को बिहार के विपक्षी दलों का समर्थन भी नहीं मिल रहा है। आरजेडी के बाद अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी शरजील इमाम से किनारा कर लिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि शरजील इमाम के बयानों का वह समर्थन नहीं करते हैं। देश तोड़ने की किसी भी कोशिश वाले बयान का हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा साथ नहीं दे सकती।


भारत बंद कराने डाक बंगला चौराहा पहुंचे जीतन राम मांझी ने कहा है के सीएए और एनआरसी को लेकर देशभर में जो माहौल है उस पर केंद्र सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। मांझी ने कहा है कि शरजील इमाम में क्या कुछ कहा इस मामले की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

वहीं सीएए के बारे में मांझी ने कहा कि इस कानून का विरोध पूरे देश में हो रहा है। देश की महिलाएं भी सड़क पर आ गयी है। इस विरोध को सरकार को समझना चाहिए।वहीं मांझी ने पीके पर कहा कि हम अकेले उन्हें निमंत्रण कैसे दे सकते है , महागठबंधन की सभी पार्टियां साथ बैठेगी तो विचार किया जाएगा।