ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

सारण से चुनाव लड़ सकते हैं तेजप्रताप!, कहा-लोगों की डिमांड होगी तो उतरा जाएगा

SARAN: बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप अपने पिता की कर्म भूमि सारण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। तेजप्रताप ने कह

सारण से चुनाव लड़ सकते हैं तेजप्रताप!, कहा-लोगों की डिमांड होगी तो उतरा जाएगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप अपने पिता की कर्म भूमि सारण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। तेजप्रताप ने कहा कि 2024 और 2025 में अपने झंडे को बुलंद करे यही हमारा लक्ष्य है। जिसके लिए हम लगे हुए हैं। 


तेजप्रताप ने आगे कहा कि हम तो अभी बिहार में मंत्री हैं और समय आएगा तो जरूर फाइट किया जाएगा। लोगों की डिमांड होगी तो उतरा जाएगा। पब्लिक की डिमांड रही तो अच्छे-अच्छे नेता उभर जाते हैं। 


दरअसल यह बातें मंत्री तेजप्रताप ने रविवार को छपरा में कही थी। जहां राम भरत मिलाप कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में वे शामिल हुए थे। इस दौरान तेजप्रताप ने बांसुरी बजाकर लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के समापन के बाद तेजप्रताप कार्यकर्ता के घर भोजन करने के चले गये। इसी दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर यह बात कही। 


बता दें कि यह लोकसभा क्षेत्र राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का कर्मभूमि रहा है। यहां से लालू प्रसाद 4 बार सांसद रहे थे। इस दौरान लालू रेलमंत्री भी रहे। लेकिन जब लालू प्रसाद जेल गये तब तक यहां  उनकी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ रहा है। सारण सीट से उनकी पत्नी राबड़ी देवी 2014 में और उनके समधी चंद्रिका राय 2019 में चुनाव लड़े थे लेकिन दोनों को हार का सामना करना पड़ गया।


तेजप्रताप सारण से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन तेजप्रताप ने इशारों-इशारों में सारण से चुनाव लड़ने का संकेत दे दिया है। तेजप्रताप के इस बयान को लेकर हम पार्टी के सुप्रीमो संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पब्लिक का यह डिमांड है या नहीं यह तो हमें नहीं पता है लेकिन इतना जरूर पता है कि संविधान ने यह अधिकार दे रखा है कि कोई भी व्यक्ति कही से चुनाव लड़ सकता है। यदि तेजप्रताप चुनाव लड़ना चाहते हैं तो यह उनकी इच्छा है बाकी फैसला जनता करेगी। जनता ने तो नहीं बोला है कि तेजप्रताप चुनाव लड़े यह उनकी इच्छा है।