ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

तेजस्वी ने किया एशिया के सबसे बड़े पशु मेले का उद्घाटन, 7 दिसंबर तक होगा आयोजन

SONPUR : रविवार को एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया। इस दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के अलावा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि ,

 तेजस्वी ने किया एशिया के सबसे बड़े पशु मेले का उद्घाटन, 7 दिसंबर तक होगा आयोजन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SONPUR : रविवार को एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला का उद्घाटन बिहार के  उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया। इस दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के अलावा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि , बिहार सरकार के मंत्री आलोक मेहता के अलावा कई विधायक भी मौजूद रहें। इस उद्घाटन के साथ ही 32 दिवसीय विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेले का शुभारंभ हो गया। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के उद्घाटन अवसर पर मुख्य सांस्कृतिक पंडाल में उप मुख्यमंत्री व अन्य विशिष्ट अतिथियों को मंच पर पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया गया। सोनपुर पशु मेले का उद्घाटन करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नेसारण जिला प्रसाशन द्वारा निर्मित मेला एप का भी लोकार्पण किया।


बता दें कि, इससे पहले इस मेले का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले थे, लेकिन पिछले दिनों पैर और शरीर के अन्य जगहों पर लगे चोट के कारण वो अभी कहीं भी आना - जाना नहीं कर रहे हैं, इस कारण इस मेले का  उद्घाटन बिहार के  उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया। पिछले दो सालों से करोना सक्रमंण से थोड़ा काबू पाने के बाद अब जाकर इस मेले का आयोजन किया गया है। 


गौरतलब हो कि, इस बार सोनपुर मेले का आयोजन सात दिसंबर तक पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। मेले के उद्घाटन समारोह को आकर्षक व भव्य स्वरूप देने के लिए जिले के डीएम राजेश मीणा, एडीएम डॉ गगन सहित वरीय पदाधिकारी अभी से ही सोनपुर में कैम्प किये हुए हैं। पदाधिकारियों का दावा कि इस वर्ष आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी व उन्हें मेला में नयापन भी नजर आएगा। इस वर्ष 35 लाख पर्यटकों के आने की संभावना है।