ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर PK ने कसा तंज,कहा-राजनीति सिर्फ विधायक और उनके लड़के के लिए नहीं है

SARAN: सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राजनीति सिर्फ विधायक और उनके लड़के के लिए

सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर PK ने कसा तंज,कहा-राजनीति सिर्फ विधायक और उनके लड़के के लिए नहीं है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राजनीति सिर्फ विधायक और उनके लड़के के लिए नहीं है। सम्राट चौधरी के पिता राजद और जदयू में रह चुके हैं। विधायक और मंत्री का लड़का ही राजनीति करेगा ये बिहार की जनता समझ बैठी है। जन सुराज परिवारों की राजनीतिक वर्चस्व को तोड़ने का अभियान है।


 जन सुराज मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज से या समाज से जुड़ा हुआ कोई भी सही व्यक्ति जो सक्रिय राजनीति में आना चाहता है जन सुराज उसके साथ खड़ा होगा। हमारा ये मानना है कि राजनीति सिर्फ विधायक और उनके लड़के के लिए नहीं है। विधायक और मंत्री का लड़का ही राजनीति करेगा ये बिहार की जनता समझ बैठी है। 


प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आप देख सकते हैं कि भाजपा ने जो नया अध्यक्ष बनाया है, सम्राट चौधरी के पिता जी पहले आरजेडी में थे उसके बाद जदयू सरकार में रहें और उसके बाद मांझी जी की भी सरकार में रहें। अब भाजपा के भी चेहरे उनके लड़के रहेंगे। राजनीति के लिए विधायक और मंत्री के लड़के ही बचे हैं। 


आज लोग समझते हैं कि नेताओं को हरा के परिवर्तन लाया जा सकता है नेता तो वही है सिर्फ झंडे का रंग और उसका चिन्ह बदल हुआ है जो पहले लालू के सरकार में थे वो अब नीतीश की सरकार में आ गए हैं। उसमें नया कुछ भी नहीं है। जन सुराज का एक मुख्य उद्देश्य है कि बिहार की राजनीति में नेताओ और उनके बच्चों के वर्चस्व को खत्म करना है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता