ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मुकेश सहनी की अपील: शांति और सद्भाव बनाए रखें छपरा के लोग

SARAN: पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने छपरा में जारी तनाव को देखते हुए वहां के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। मुकेश सहनी ने कहा है कि राज्य सरकार

मुकेश सहनी की अपील: शांति और सद्भाव बनाए रखें छपरा के लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने छपरा में जारी तनाव को देखते हुए वहां के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। मुकेश सहनी ने कहा है कि राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। 


मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि छपरा में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक जो खबरें निकल कर सामने आ रही है उसमें शुरुआती दौर में ऐसा महसूस हो रहा है कि अगर पुलिस प्रशासन वक्त रहते कड़े कदम को उठाते तो ऐसी नौबत नहीं आती। मुकेश साहनी का यह भी कहना था कि हालांकि प्रशासन ने अब व्यापक कदम को उठाया है। ऐसे में आम लोगों को भी धैर्य रखने की जरूरत है।


मुकेश सहनी का यह भी कहना था कि जातीय विद्वेष से किसी का भी भला नहीं हो सकता है। इससे समाज को ही क्षति होती है। ऐसे में लोगों को पुरानी बातों को भूल कर एक साथ आगे आने की जरूरत है। हालांकि मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार को इस बात पर भी विशेष ध्यान देना होगा कि आखिर कहां और कैसे प्रशासनिक चूक हुई? जिससे यह चिंगारी आग में भड़क उठी। साथ ही वैसे अधिकारियों को भी दंडित किया जाए, जिन्होंने वक्त रहते उचित कदम को नहीं उठाया।

टैग्स