ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

हमलावर BJP को तेजस्वी ने दिया जवाब, कहा-जब सत्ता में थे तब क्यों नहीं बोले

SARAN : शराबबंदी वाले बिहार में आए दिन लोगों की मौत शराब पीने की वजह से हो रही है। ताजा मामला छपरा का है जहां जहरीली शराब पीने से अब तक 20 लोगों की जान चली गयी है। वही कई लोगों की

हमलावर BJP को तेजस्वी ने दिया जवाब, कहा-जब सत्ता में थे तब क्यों नहीं बोले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN : शराबबंदी वाले बिहार में आए दिन लोगों की मौत शराब पीने की वजह से हो रही है। ताजा मामला छपरा का है जहां जहरीली शराब पीने से अब तक 20 लोगों की जान चली गयी है। वही कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सबसे अधिक मौत मशरख में हुई है। जहरीली शराब से मौत मामले पर अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जब शराबबंदी नहीं थी तब भी लोग जहरीली शराब पीकर मरते थे। 


वहीं छपरा में जहरीली शराब से 20 लोगों की मौत की घटना को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। बीजेपी के इस रूख को देखते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जब शराबबंदी बिहार में नहीं थी तब भी लोग जहरीली शराब से मरते थे लेकिन बीजेपी 15 साल तक बिहार में काबिज रही है। बीजेपी ने क्या किया? आज BJP को याद रहा है। 


तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी को शराबबंदी से कोई मतलब नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि जब बीजेपी सत्ता में थी तब भी लोग मरे थे? तब बीजेपी वाले क्यों मौन धारण किये हुए थे। जरा उनसे भी तो पूछिये कि सत्ता में बैठकर क्या कर रहे थे? बीजेपी के मंत्री के घर से ही शराब पकड़ाया था।