ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

लालू के छपरा पहुंचते ही बेकाबू हुए कार्यकर्ता, धक्का-मुक्की में सर्किट हाउस के गेट का शीशा टूटा

CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के छपरा सर्किट हाउस पहुंचते ही कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और धक्का मुक्की में सर्किट हाउस के गेट का शीशा टूट

लालू के छपरा पहुंचते ही बेकाबू हुए कार्यकर्ता, धक्का-मुक्की में सर्किट हाउस के गेट का शीशा टूटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के छपरा सर्किट हाउस पहुंचते ही कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और धक्का मुक्की में सर्किट हाउस के गेट का शीशा टूट गया। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई।  इस दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर लालू पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं और पार्टी के साथ साथ संगठन की मजबूती को लेकर लगातार पार्टी की गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच लालू प्रसाद बुधवार को छपरा पहुंचे। छपरा सर्किट हाउस में लालू के पहुंचते ही कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और लालू की एक झलक पाने के लिए एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी।


कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का मुक्की के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई और इसी अफरा तफरी के बीच सर्किट हाउस के गेट टूटकर नीचे गिर गया। गेट का शीशा टूट गया। इस अफरा तफरी में पुलिस का एक जवान घायल हो गया है हालांकि लालू प्रसाद पूरी तरह से ठीक हैं।