ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

सारण हिंसा पर बोले सुशील मोदी..कहीं ना कहीं राजद के लोग हैं जुड़े

SARAN: छपरा में मांझी थाना क्षेत्र में मुबारकपुर में 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई थी। इस मामले की जांच की जा रही है। तीनों युवकों में से एक की मौत हो गई। जबकि दो युवकों क

सारण हिंसा पर बोले सुशील मोदी..कहीं ना कहीं राजद के लोग हैं जुड़े
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: छपरा में मांझी थाना क्षेत्र में मुबारकपुर में 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई थी। इस मामले की जांच की जा रही है। तीनों युवकों में से एक की मौत हो गई। जबकि दो युवकों का इलाज पटना में चल रहा है। मामले में मंगलवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मीडियाकर्मीं से बातचीत के दौरान कहा कि इस घटना में कहीं ना कहीं आरजेडी के लोग जुड़े हैं। इस घटना के कारण जातीय तनाव भी बढ़ रहा है।


दरअसल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने दिल्ली में मीडियाकर्मीं से बातचीत के दौरान कहा कि छपरा में घटना होने के बाद भी सरकार ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। ऐसी ही एक घटना गोपालगंज में भी क्रिकेट खेलने के दौरान हुई थी जहां एक युवक की हत्या कर दी गयी थी। इन घटनाओं के बाद सांप्रदायिक तनाव फैला। इन घटनाओं से जातीय और सांप्रदायिक तनाव लगातार बढ़ रही है। छपरा में घटना के बाद स्थित इतनी बिगड़ गई की सरकार को इंटरनेट सेवाएं बंद करनी पड़ी। ऐसी घटनाएं चिंता की विषय है। अब बिहार भी जातीय संघर्ष की आग में जल रहा है। 


बता दें कि, बिहार के छपरा में हुई घटना के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मामला विजय यादव और उनके समर्थकों की झड़प की थी। अमितेश सिंह, राहुल, आलोक और विक्की की आपस में झड़प हुई थी। जिसमें अमितेश की मौत हो गई। राहुल और आलोक का इलाज पटना में किया जा रहा है। 


इस मामले में एडीजी ने ये भी कहा कि घटना क्यों हुई इसका कारण अभी साफ नहीं हो पाया है।  मामले को लेकर जांच जारी है।  मुखिया प्रतिनिधि और उनके समर्थकों ने बचाव में इन लोगों की पिटाई की गई थी या कोई और वजह थी इसकी भी जांच हो रही है। पांच नामजद अभियुक्त शामिल हैं जिनमें से तीन की गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि इस मामले में कुर्की जब्ती की तैयारी चल रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें