ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

सरकारी आवास पर अवैध कब्जा करने वाले अधिकारियों पर सरकार हुई सख्त, भारी जुर्माना वसूलने का फैसला

PATNA: सरकारी आवास पर निजी संपत्ति समझने वाले अधिकारियों पर सरकार ने सख्ती दिखायी है. सरकार ने अनाधिकृत रूप से सरकारी आवास में रहने वाले अधिकारियों से मोटा जुर्माना वसूलने का

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: सरकारी आवास पर निजी संपत्ति समझने वाले अधिकारियों पर सरकार ने सख्ती दिखायी है. सरकार ने अनाधिकृत रूप से सरकारी आवास में रहने वाले अधिकारियों से मोटा जुर्माना वसूलने का फैसला ले लिया है. आज नीतीश कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी. 

नीतीश कैबिनेट में लिये गये फैसले के मुताबिक सरकारी पदाधिकारियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए 34 साल पहले बने नियमावली में फेरबदल कर दिया है. सरकार ने तय किया है कि अगर कोई अधिकारी बिना अनुमति के सरकारी आवास में रहे तो उनसे आवास के किराये का 30 गुणा जुर्माना वसूला जायेगा. पहले के नियम के मुताबिक 15 गुणा किराया वसूलने का प्रावधान था. 

दरअसल पटना समेत दूसरे जिलों में ट्रांसफर के बाद भी सरकारी अधिकारी बंगले पर कब्जा नहीं छोड़ रहे थे. ऐसे में उनकी जगह पर आने वाले अधिकारी को घर नहीं मिल रहा था. सरकार की बार-बार की चेतावनी के बाद भी अधिकारी इससे बाज नहीं आ रहे थे. लिहाजा राज्य सरकार ने जुर्माना बढ़ाने का प्रावधान किया है.