ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

शराब की होम डिलीवरी: बिहार के पड़ोसी सूबे झारखंड में सरकार घर तक पहुंचायेगी शराब, राजस्व बढ़ाने के लिए लिया गया फैसला

DESK: बिहार में शराब की होम डिलेवरी को लेकर कई तरह की बातें आती रहती हैं. लेकिन पड़ोसी राज्य झारखंड में अब राज्य सरकार लोगों के घऱ तक शराब पहुंचवायेगी. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार

शराब की होम डिलीवरी: बिहार के पड़ोसी सूबे झारखंड में सरकार घर तक पहुंचायेगी शराब, राजस्व बढ़ाने के लिए लिया गया फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में शराब की होम डिलेवरी को लेकर कई तरह की बातें आती रहती हैं. लेकिन पड़ोसी राज्य झारखंड में अब राज्य सरकार लोगों के घऱ तक शराब पहुंचवायेगी. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने शराब से राजस्व बढाने के लिए कई फैसले लिये हैं.


दरअसल झारखंड सरकार ने दो महीने बाद शुरू हो गये नये वित्तीय वर्ष में शराब से ज्यादा राजस्व कमाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है. इसी योजना के तहत खुदरा दुकानों में लोगों को शराब तो मिलेगी ही, इसके साथ-साथ होम डिलीवरी भी होगी. 


हेमंत सोरेन सरकार ने शराब के राजस्व में इजाफा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ एमओयू किया है. छत्तीसगढ़ सरकार की इस एजेंसी को ही झारखंड के उत्पाद विभाग की नई नियमावली तैयार करने का जिम्मा दिया गया है. इस एजेंसी को ही होम डिलीवरी शुरू कराने की भी जिम्मेदारी दी जाएगी. लोगों को शराब की होम डिलीवरी के लिए अलग से एप भी डेवलप किया जाएगा.


झारखंड सरकार शराब बिक्री से सही तरीके से राजस्व नहीं आने से परेशान थी. सरकार ने कई स्तर पर इसकी समीक्षा करने के बाद छत्तीसगढ सरकार की एजेंसी से संपर्क साधा. झारखंड में छत्तीसगढ़ की तर्ज पर शराब की बिक्री करने का फैसला लिया गया. सरकार ने तय किया कि अवैध शराब के कारोबार को रोका जाये और लोगों तक वैध शराब पहुंचायी जाये. जिससे सरकार को सही तरीके से राजस्व की वसूली हो सके. 


झारखंड में अब शराब बिक्री की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. उत्पाद विभाग राजस्व चोरी रोकने के लिए प्रतिमाह शराब दुकानों का ऑडिट करेगा. खुदरा शराब दुकानों से शराब खरीदने, ड्यूटी व फीस के भुगतान के लिए नए सिरे से आईटी व्यवस्था दुरूस्त की जाएगी.