ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

संसदी वापस होने के बाद एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा पर निकलेंगे राहुल गांधी, गुजरात से मेघालय तक करेंगे सफर

DESK : कांग्रस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से भारत जोड़ों यात्रा पर निकलने वाले हैं। राहुल अपने भारत जोड़ों यात्रा के इस चरण में गुजरात से मेघालय तक पद यात्रा निकालेंगे। राहुल गांधी

संसदी वापस होने के बाद एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा पर निकलेंगे राहुल गांधी, गुजरात से मेघालय तक करेंगे सफर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : कांग्रस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से भारत जोड़ों यात्रा पर निकलने वाले हैं। राहुल अपने भारत जोड़ों यात्रा के इस चरण में गुजरात से मेघालय तक पद यात्रा निकालेंगे। राहुल गांधी गुजरात से विभिन्न राज्यों में पैदल चलते हुए पूर्वोत्तर राज्य मेघायल पहुंचेंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र की कांग्रेस इकाई पूरे राज्य में यात्रा निकालेंगे।


दरअसल, एमपीसीसी अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक एक नई पदयात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेता और कार्यकर्ता महाराष्ट्र में यात्रा निकालेंगे। इन्होंने कहा कि,कांग्रेस लोगों से बातचीत करने और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार व महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार को बेनकाब करने के लिए अगले महीने एक बस यात्रा भी निकालेगी।


वहीं, पटोले ने कहा कि इस यात्रा में वह खुद  पूर्वी विदर्भ में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे, जिसमें वर्धा, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, गोंदिया, भंडारा और नागपुर जिले शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी के अगले यात्रा की तारीखें नहीं बताई। उन्होंने कहा कि इसका कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। लेकिन, यह तय हो चूका है कि राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक एक नई पदयात्रा निकालेंगे।