ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

संसद पर हुआ हमला, हमास की साजिश ...बोले जीतनराम मांझी .... छिटपुट आतंकवादी करना चाहते भारत को अस्थिर

HAJIPUR : बाहर के लोग लगे हुए हैं, आज इसराइल और हमास का युद्ध चल रहा है। हमास में आतंकवादी लोग थे उसका सफाया हो रहा है। इस तरह अफगानिस्तान और पाकिस्तान का मामला चल रहा है। तो कोई छ

संसद पर हुआ हमला, हमास की साजिश ...बोले जीतनराम मांझी .... छिटपुट आतंकवादी करना चाहते भारत को  अस्थिर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJIPUR : बाहर के लोग लगे हुए हैं, आज इसराइल और हमास का युद्ध चल रहा है। हमास में आतंकवादी लोग थे उसका सफाया हो रहा है। इस तरह अफगानिस्तान और पाकिस्तान का मामला चल रहा है। तो कोई छिटपुट आतंकवादी भारत में भी आकर यहां सब कुछ उथल-पुथल करना चाहता है। संसद भवन में भी इन्हीं आतंकवादियों का हाथ है। इन पर सख्त कार्रवाई होगी। यह बातें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कही है। 


दरअसल, संसद में घुसपैठ और हमले के बाद संसद की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहा है। इस गंभीर मसले पर कई खुलासे के साथ नेताओ के अलग अलग बयान  भी आ रहा है। लेकिन संसद पर हुए हमले को लेकर जीतन राम मांझी का एक ऐसा बयान आया है, जिसने सबको चौका दिया है। उसके बाद अब यह पूछा जाना शुरू हो गया कि- क्या संसद में मामले में हमास के आतंकियों का हाथ था ? क्या संसद में घुसपैठ करने वालो का इजराइल वाला कनेक्शन है ? ,


जीतन राम मांझी ने इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग की चर्चा करते बताया की हमास के कुछ आतंकी भारत में भी घुस आये है और संसद का हमला हमास के आतंकियों की कारस्तानी है। जीतन राम मांझी ने कहा कि बेशक संसद की सुरक्षा और संसद पर हुआ हमला गंभीर सवाल है। बाहर के लोग लगे हुए है। आज इजराइल और हमास का युद्ध चल रहा है। 


आप जान रहे है।  ये हमास में आतंकवादी लोग थे। जिसका सफाया हो रहा है। उसी प्रकार से अफगानिस्तान और पाकिस्तान का मामला चल रहा है। तो कोई छिटपुट आतंकवादी आकर हिन्दुस्तान को भी अस्थिर करना चाह रहा है, उसी सन्दर्भ में इस प्रकार की बात हुई है। आतंकवादियों का ये काम है और आतंकवादियों ने ये किया है। इसीलिए आतंकवादियों पर पर सख्स से सख्त कारवाही होगी। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें