ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजर

संसद के बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, गतिरोध खत्म करने की होगी कोशिश

DELHI: नरेंद्र मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को सदन में पेश करेगी। कल यानी 22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र हंगामेदार न हो और सदन को

संसद के बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, गतिरोध खत्म करने की होगी कोशिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: नरेंद्र मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को सदन में पेश करेगी। कल यानी 22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र हंगामेदार न हो और सदन को अच्छी तरह से संचालित किया जा सके इसको लेकर सरकार ने आज सर्वदलियी बैठक बुलाई है।


दरअसल, संसद के विशेष सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार पर जोरदार हमला बोला था। नीट पेपर लीक मामले को लेकर सदन में विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया था। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों को लेकर भी सदन में विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की थी।


अब जब 22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है, सरकार गतिरोध को खत्म करना चाह रही है। केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सरकार की तरफ से तमाम गतिरोधों को खत्म करने की कोशिश की जाएगा।


सर्वदलीय बैठक आज सुबह 11 बजे से संसदीय सौध में मुख्य समिति कक्ष में होगी। इस सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेता समेत लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के उपना गौरव गोगोई और राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी शामिल होंगे। बैठक में सरकार संसद के दोनों सदनों को सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेगी।


22 जुलाई को बजट सत्र के शुरुआत के दूसरे दिन यानी 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट पेश करेंगी। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें है। खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों को विश्वास है कि सरकार उनके बारे में जरूर सोंचेगी।सत्र के दौरान सरकार 6 नए विधेयक सदन में पेश कर सकती है।