ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

‘संसद के अंदर हमला करने वाले भाजपा समर्थक.. साजिश के पीछे BJP का हाथ’ सुरक्षा में चूक मामले पर लालू के करीबी का बड़ा दावा

PATNA: बीते 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दल इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार बता रहे हैं। इसी बीच लालू के करीबी विधायक भाई

‘संसद के अंदर हमला करने वाले भाजपा समर्थक.. साजिश के पीछे BJP का हाथ’ सुरक्षा में चूक मामले पर लालू के करीबी का बड़ा दावा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बीते 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दल इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार बता रहे हैं। इसी बीच लालू के करीबी विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा दावा कर दिया है। भाई बीरेंद्र ने कहा है कि संसद के अंदर हमला करने वाले लोग बीजेपी के समर्थक हैं। यह संसद की सुरक्षा में चूक नहीं बल्कि बड़ी साजिश का हिस्सा है।


आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि संसद की सुरक्षा में जो चूक हुई है उसके पीछे कहीं न कहीं बीजेपी का हाथ है। बीजेपी के सांसद द्वारा दिए गए पास पर ही हमलावर संसद के भीतर पहुंचे थे। जो लोग भी वहां गए वे बीजेपी के समर्थक थे। पचा नहीं बीजेपी देश में क्या संदेश देना चाहती है। जब बीजेपी की सरकार संसद की सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो देश की जनता की सुरक्षा कैसे कर पाएगी।


उन्होंने कहा कि इस पूरे साजिश में कहीं न कहीं बीजेपी का बहुत बड़ा हाथ है। जांच होगी तो सच्चाई सामने आ ही जाएगी कि इसके पीछे बीजेपी के लोगों का ही हाथ है। बीजेपी सांसद द्वारा ऐसे लोगों का पास निर्गत करना कहीं न कहीं जांच के दायरे में आता है। ये बहुत बड़ी चूक नहीं है बल्कि बहुत बड़ी साजिश है। उन्होंने दावा किया कि संसद में घुसने वाले और पूरी साजिश को अंजाम देने वाले बीजेपी के वोटर हैं।


संसद की सुरक्षा में हुई चूक के पीछे बीजेपी का हाथ बताने वाले आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर कुमार ने कहा है विधायक का यह बयान  आरजेडी का मानसिक दिवालियापन को घोषित करता है। बहुत तेजी से घटना की जांच चल रही है।जब गृह मंत्री अमित शाह इसका खुलासा करेंगे तो इंडी गठबंधन के लोगों के पैर के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। डंके की चोट पर अमित शाह बोलेंगे। जब सच्चाई सामने आएगा तो देश की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता