ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, सत्र से पहले PM मोदी बोले, "सरकार हर सवाल को तैयार है"

DESK : संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. संसद सत्र के पहले ही दिन यानी आज मोदी सरकार तीनों कृषि कानून को वापस लेने का विधेयक सदन के पटल पर रखेगी. बताया जा रहा है कि सरकार

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू,  सत्र से पहले PM मोदी बोले, "सरकार हर सवाल को तैयार है"
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. संसद सत्र के पहले ही दिन यानी आज मोदी सरकार तीनों कृषि कानून को वापस लेने का विधेयक सदन के पटल पर रखेगी. बताया जा रहा है कि सरकार पहले लोकसभा में कृषि कानून निरस्त विधेयक पेश करेगी, उसके बाद इसे राज्यसभा में ले जाया जाएगा. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहली बार लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पेश करेंगे.


इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद पहुँच चुके हैं जहाँ उन्होंने सत्र शुरू होने से पहले अपना संबोधन दिया है. उन्होंने कहा है कि संसद का यह शीतकालीन सत्र काफी अहम है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि गरिमा के साथ देश हित में हो चर्चा, सरकार हर सवाल को तैयार है.


ऐसा माना जा रहा है कि संसद का शीतकालीन सत्र हंगामेदार होगा, क्योंकि विपक्ष ने कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की है. हालांकि इस बीच विपक्षी एकता ही कमजोर होती दिख रही है. सत्र के पहले दिन कांग्रेस की ओर से बुलाई गई विपक्ष की बैठक में टीएमसी और आप ने हिस्सा नहीं लिया है. कृषि कानून निरसन विधेयक के अलावा, अन्य 26 बिल भी सरकार के एजेंडे में हैं.

टैग्स