ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

संसद का मानसून सत्र आज से होगा शुरू, विपक्ष के तरफ से जोरदार हंगामे के आसार ; 17 दिन में 31 बिल होंगे पेश

NEW DELHI : संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। विपक्ष के तेवरों को देखते हुए इस बार मानसून सत्र काफी हंगामेदार होने के आसार जताए जा रहे हैं। हालांकि, सरकार की कोशिश होगी कि

 संसद का मानसून सत्र आज से होगा शुरू, विपक्ष के तरफ से जोरदार हंगामे के आसार ; 17 दिन में 31 बिल होंगे पेश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NEW DELHI : संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। विपक्ष के तेवरों को देखते हुए इस बार मानसून सत्र काफी हंगामेदार होने के आसार जताए जा रहे हैं। हालांकि, सरकार की कोशिश होगी कि तमाम मुद्दों पर विपक्ष के साथ सहमती बनाकर यह सत्र चलाया जा सके। इस सत्र के शांति पूर्ण संचालन को लेकर कल ही सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई।  इस बार का सत्र नए संसद भवन में होने जा रहा है। 


दरअसल, केंद्रीय मंत्री  राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मानसून सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय  बैठक बुलाई गई।  जिसमें 34 दलों के 44 नेताओं ने हिस्सा लिया। इसमें दोनों पक्षों के तरफ से कुछ महत्वपूर्ण सुझाव आए है। इस सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने मुद्दों को सरकार के सामने रखा। इस दौरान विपक्ष की तरफ से मणिपुर हिंसा, मंहगाई और दिल्ली अध्यादेश के मुद्दे को उठाया गया। जिसके बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी के तरफ से निवेदन पर माहौल शांत हुआ। 


संसदीय कार्यमंत्री ने कहा, ‘सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने मणिपुर की स्थिति का मुद्दा भी उठाया और सरकार से इस पर चर्चा कराने की मांग की। ऐसे में लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति इसको लेकर जो समय तय करते हैं, हम चर्चा कराने को तैयार हैं। जो भी मुद्दे होंगे, हम नियमों एवं प्रक्रियाओं के तहत चर्चा कराने को तैयार है। 


आपको बताते चले कि, इस मानसून सत्र के दौरान सरकार के पास 31 विधायी विषय हैं।  इनमें दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक 2023 शामिल है। इसके अलावा डाक सेवाएं विधेयक 2023, डिजिटल व्यक्तिक डाटा संरक्षण विधेयक 2023, प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल और आवश्यक संशोधन विधेयक 2023, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा निधि और बैंक विधेयक 2023 भी लिस्ट में शामिल हैं।