ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

सांसद सुनील सिंह लापता!, ग्रामीणों ने गांव में लगाए पोस्टर, कहा- पांच साल से नहीं देखा

LATEHAR: झारखंड के चतरा सांसद सुनील सिंह लापता हो गए हैं। पिछले पांच वर्षों से ग्रामीण उनकी तलाश कर रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि लातेहार के चंदवा प्रखंड स्थित चेटूआग गांव क

सांसद सुनील सिंह लापता!, ग्रामीणों ने गांव में लगाए पोस्टर, कहा- पांच साल से नहीं देखा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LATEHAR: झारखंड के चतरा सांसद सुनील सिंह लापता हो गए हैं। पिछले पांच वर्षों से ग्रामीण उनकी तलाश कर रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि लातेहार के चंदवा प्रखंड स्थित चेटूआग गांव के ग्रामीणों का कहना है। यहां के ग्रामीणों ने अपने सांसद के गुमशुदा होने का पोस्टर लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि चतरा सांसद सुनील सिंह ने इस गांव को गोद लिया था लेकिन यहां की समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया।


चतरा सांसद सुनील सिंह से नाराज ग्रामीणों ने उनका लापता वाला पोस्टर लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सांसद सुनील सिंह दो बार चतरा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए। उम्मीद थी कि वे उनकी समस्याओं को दूर करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चुनाव में सुनील सिंह को दो बार जिताया लेकिन चुनाव जीतने के बाद सांसद सुनील सिंह ने चंदवा चेटूआग गांव की सुध नहीं ली जबकि इस गांव को उन्होंने गोद लिया था।


बता दें कि चंदवा प्रखंड मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर बसा चेटूआग आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। यहां के लोग मुलभूत समस्या से जूझ रहे हैं। यहां न तो पक्की सड़क है और ना ही पीने के शुद्ध पानी की ही कोई व्यवस्था है। आज भी यहां के लोग खुले में शौच जाते हैं और नाले के चुवाड़ी पानी पीने को मजबूर हैं। गांव के लोगों का कहना है कि सांसद ने गांव को गोद लिया था, लेकिन लगता है वे अपनी बात को भूल चुके हैं।

टैग्स