ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

संकट में घिरे गहलोत ने विधायकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया, विक्ट्री साइन भी बनाया

DESK : राजस्थान के सियासी भंवर में फंसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने विधायकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया है. अशोक गहलोत ने लगभग 100 विधायकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए इ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : राजस्थान के सियासी भंवर में फंसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने विधायकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया है. अशोक गहलोत ने लगभग 100 विधायकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए इस बात का संकेत दे दिया कि राजस्थान में उनकी सरकार बिहुमत में हैं.

कांग्रेस ने आज विधायकों की बैठक बुलाई थी, बैठक  सुबह 10:30 बजे शुरू होनी थी लेकिन इसमें कई घंटों की देरी हुई. अब अशोक गहलोत ने मीडिया के सामने बजाप्ता  शक्ति प्रदर्शन किया है और उसके बाद बैठक हुई.

अशोक गहलोत ने अपने साथ 109 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. कांग्रेस की बैठक के दौरान  नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ,अजय माकन भी सीएम आवास में मौजूद हैं. उधर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अभी भी इस दावे पर कायम है कि उनके साथ 25 विधायकों का समर्थन है. पायलेट लगातार यह कह रहे हैं कि अशोक गहलोत के पास विधायकों की पूरी संख्या नहीं है. कांग्रेस आलाकमान ने संकट में घिरे अशोक गहलोत की मदद के लिए पार्टी के सीनियर लीडर रणदीप सुरजेवाला को जयपुर भेजा है. सुरजेवाला कई दौर में सचिन पायलट से बातचीत कर चुके हैं लेकिन सचिन अभी भी अपने स्टैंड पर कायम हैं.