ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

सुशांत के भाई नीरज संजय राउत पर करेंगे मानहानि का केस, पिता पर दूसरी शादी करने का लगाया था आरोप

PATNA: सुशांत सिंह राजपूत के भाई और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बब्लू ने कहा कि वह शिवसेना और संजय राउत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे. संजय राउत मेरे परिवार को बदनाम करने की को

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: सुशांत सिंह राजपूत के भाई और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बब्लू ने कहा कि वह शिवसेना और संजय राउत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे. संजय राउत मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. नीरज ने कहा कि जो संजय राउत ने बयान दिया है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने दो शादी की थी यह बात गलत है.

सुशांत के पिता पर दूसरी शादी करने का लगाया था आरोप

शिवसेना सांसद संजय राउत रिया चक्रवर्ती से भी गंदी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. संजय राउत ने कहा कि सुशांत के पिता केके सिंह ने दूसरी शादी कर ली थी. जिसके कारण ही सुशांत और उनके पिता के रिश्ते खराब हो गए हैं. संजय रावत ने कहा है कि सुशांत के पिता पटना में रहते है. संजय रावत ने कहा कि दूसरी शादी करने कारण ही सुशांत सिंह का पिता से कोई भावनात्मक लगाव नहीं था.केके सिंह को किसी ने गुमराह किया है. गुमराह के कारण ही वह पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कराया है.



अंकिता ने क्यों छोड़ा साथ

संजय रावत ने बिहार पुलिस के साथ दे रही अंकिता लोखंडे पर भी निशाना साधा है. कहा कि सुशांत  की जिंदगी में दो लड़की आई अंकिता लोखंडे और और रिया चक्रवर्ती की आई. लेकिन अंकिता ने तो साथ छोड़ दिया था. लेकिन रिया तो उनकी साथ में थी. संजय रावत ने कहा कि आखिर अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत से अलग क्यों हुई इसकी भी जांच होनी चाहिए. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर शिवसेना सांसद संजय रावत को आखिर सीबीआई जांच से क्यों परेशानी हो रही है कि कभी वह नीतीश कुमार तो कभी बिहार के डीजीपी गुप्तेशवर पांडेय तो कभी सुशांत के परिवार पर बोल रहे हैं.

टैग्स