ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

संजय राउत ने BJP पर बोला हमला, मुंगेर की घटना को बताया हिंदुत्व पर हमला

DESK : मुंगेर में हुए पुलिस फायरिंग और बवाल को लेकर सियासत जारी है. मुंगेर में फायरिंग की इस घटना को शिवसेना ने हिंदुत्व पर हमला बताया है. संजय राउत ने बिहार के राज्यपाल और भा

संजय राउत ने BJP पर बोला हमला, मुंगेर की घटना को बताया हिंदुत्व पर हमला
Anamika
2 मिनट

DESK : मुंगेर में हुए पुलिस फायरिंग और बवाल को लेकर सियासत जारी है. मुंगेर में फायरिंग की इस घटना को शिवसेना ने हिंदुत्व पर हमला बताया है. संजय राउत ने बिहार के राज्यपाल और भाजपा नेताओं से पूछा है कि वो लोग मुंगेर हिंसा को लेकर कोई सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं.

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिसेना नेता संजय राउत ने  मुंगेर गोलीबारी की घटना को हिंदुत्व पर हमला बताया है. संजय राउत ने मुंगेर हिंसा को लेकर कहा कि अगर ऐसी घटना महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल या राजस्थान में होती, तो राज्यपाल और भाजपा नेता राष्ट्रपति शासन की मांग करते. तो फिर बिहार के राज्यपाल और भाजपा नेता सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं?.

बता दें कि मुंगेर में  पुलिस जबरन मूर्ति विसर्जन करा रही थी. इसका जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जब लोग हंगामा करने लगे तो पुलिस ने फायरिंग कर दी. एक युवक की सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई. जबकि पांच लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को मुंगेर में जमकर बवाल काटा था और  कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था. इसके बाद   निर्वाचन आयोग ने मुंगेर के जिलाधिकारी राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को तत्काल हटाने का आदेश दिया और मगध प्रमंडल के आयुक्त असंगबा चुबा एओ को पूरे मामले की जांच कर 7 दिन में रिपोर्ट करने का आदेश दिया है.