ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

कोरोना संकट में चेहरा चमका रहे कांग्रेस नेता, मजदूरों से किराया लेने का फैला रहे अफवाह

PATNA: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस ने पर निशाना साधा है. कहा कि कोरोना से चल रही जंग में पूरे देश को एकजुट देख कर कांग्रेस और उसके साथी विपक्षी दलों के सीने पर सांप लोटने लगे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस ने पर निशाना साधा है. कहा कि कोरोना से चल रही जंग में पूरे देश को एकजुट देख कर कांग्रेस और उसके साथी विपक्षी दलों के सीने पर सांप लोटने लगे हैं. इसीलिए झूठ, अफवाहों और दुष्प्रचार के सहारे एक ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, जिससे इस लड़ाई में देश कमज़ोर पड़ जाए और इन्हें अपनी राजनीति चमकाने का मौका मिले. 

जायसवाल ने कहा कि कभी इनके नेता आरोग्य सेतु पर झूठ बोलते हैं तो कभी श्रमिक ट्रेन और पीएम केयर फंड पर सवाल खड़े करते हैं. ओछी राजनीति का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है कि एक तरफ पहले इनके सर्वोच्च नेता श्रमिक ट्रेन में किराया लगने का झूठ फैलाते हैं. गरीबों से हमदर्दी के नाम पर झूठे आंसू बहाकर उनके टिकट का पैसा वहन करने का वादा करते हैं और ठीक इसी समय इस झूठ को सच दिखाने के लिए इनके द्वारा शोषित राज्यों में मजदूरों से सचमुच का किराया वसूला जाने लगता है.

जायसवाल ने कहा कि लॉकडाउन पर भी इनका रवैया इसी तरह का है. जिस लॉकडाउन की तारीफ खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र समेत विश्व की कई ख्याति प्राप्त संस्थाएं कर चुकी हैं, यह लोग उसके खिलाफ़ भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र, राजस्थान व केरल सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों से किराया लिया जा रहा है, जिसमें से राजस्थान सरकार ने इस बात को स्वीकार भी कर लिया है.


टैग्स