ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

'अपनी नाव डुबो कर उसकी राह आसान कर दी', संदिग्ध हालत में मिला इस भोजपुरी एक्ट्रेस का शव, वॉट्सऐप स्टेटस से दी थी बड़ी हिंट

DESK : भोजपुरी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। यहां मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस का निधन हो गया। भागलपुर में अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय का संदिग्ध हालत में शव मिला है। सबसे बड़ी बात

'अपनी नाव डुबो कर उसकी राह आसान कर दी', संदिग्ध हालत में मिला इस भोजपुरी एक्ट्रेस का शव, वॉट्सऐप स्टेटस से दी थी बड़ी हिंट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : भोजपुरी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। यहां मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस का निधन हो गया। भागलपुर में अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय का संदिग्ध हालत में शव मिला है। सबसे बड़ी बात है कि मौत से पहले एक्ट्रेस ने वॉट्सऐप स्टेटस भी लगाया था जो अब चर्चा में बना हुआ है। यह घटना जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट की है।


दरअसल, मौत से पहले अभिनेत्री अमृता पांडेय ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा था- दो नाव पर सवार थी, उसकी जिंदगी, हमने अपनी नाव डूबा के उसका सफर आसान कर दिया। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि भोजपुरी एक्ट्रेस का कोई प्रेम -प्रसंग था और उसकी वजह से उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया है। हालांकि, इस बात की कोई अधिकारी जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।


वहीं, इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि 18 अप्रैल को अमृता की बहन वीणा की शादी थी।  उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर से अचानक क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा।बहन के मुताबिक, अमृता करियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह डिप्रेशन में चल रही थी। वह अपना इलाज भी करा रही थी। 


उधर, जोगसर पुलिस ने बताया कि शाम को सूचना मिली। मिलने के बाद अपार्टमेंट में पहुंचे। यहां अमृता का शव एक बेड पर पड़ा था। पुलिस ने जब जानकारी ली तो परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे उसकी बहन अमृता के कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी । आनन-फानन में उसके फंदे को चाकू से काटकर तत्काल परिवार वाले निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। इसके बाद परिजन उसे वापस फ्लैट लेकर आ गए।थानेदार कृष्ण नंदन सिंह ने बताया कि मामले की हर पॉइंट पर जांच होगी।घटना की जानकारी होने पर जोगसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस ने घटनास्थल की FSL टीम से जांच कराई है।