ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

संदेशखाली मामला: शाहजहां शेख के खिलाफ TMC का बड़ा एक्शन, इतने दिन के लिए पार्टी से निकाला

DESK: संदेशखाली मामले को लेकर हुई भारी फजीहत के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले के आरोपी शाहजहां शेख को टीएमसी ने अगले 6 साल के लिए पार्टी से निकाल

संदेशखाली मामला: शाहजहां शेख के खिलाफ TMC का बड़ा एक्शन, इतने दिन के लिए पार्टी से निकाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: संदेशखाली मामले को लेकर हुई भारी फजीहत के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले के आरोपी शाहजहां शेख को टीएमसी ने अगले 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार के बाद टीएमसी पर आरोपी शाहजहां शेख को बचाने के आरोप लग रहे थे।


दरअसल, पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उसके साथियों ने उनका यौन उत्पीड़न किया है। साथ ही जमीन पर भी कब्जा किया है। मामले में फरार चल रहे शेख शाहजहां को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पार्टी के नेता पर लगे आरोप को लेकरटीएमसी और ममता बनर्जी बीजेपी के निशाने पर आ गई थीं।


भारी फजीहत झेलने के बाद आखिरकार टीएमसी ने संदेशखाली मामले के आरोपी शेख शाहजहां को पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी की तरफ से डेरेक ओ ब्रायन ने शेख शाहजहां को टीएमसी से निकालने का ऐलान करते हुए कहा कि 'शेख शाहजहां को टीएमसी से 6 साल के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया है, ऐसा इसलिए क्योंकि दो तरह की पार्टी होती है। एक पार्टी सिर्फ बोलती है और हम करते हैं।'