ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर, 1.45 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्टवायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकारबिहार में तीन साल की मासूम की हत्या से सनसनी, भूसे से मिला सड़ा-गला शवNEET UG परीक्षा में बड़ा बदलाव: अगले साल से CBT मोड में होगा एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एलानNEET पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगेनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर, 1.45 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्टवायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकारबिहार में तीन साल की मासूम की हत्या से सनसनी, भूसे से मिला सड़ा-गला शवNEET UG परीक्षा में बड़ा बदलाव: अगले साल से CBT मोड में होगा एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एलानNEET पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

‘सनातन धर्म HIV और कुष्ठ से भी घातक बीमारी’ स्टालिन के बाद DMK के एक और नेता के विवादित बोल

PATNA: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान से शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक विपक्ष के नेता सनातन ध

‘सनातन धर्म HIV और कुष्ठ से भी घातक बीमारी’ स्टालिन के बाद DMK के एक और नेता के विवादित बोल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान से शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक विपक्ष के नेता सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। उदयनिधि स्टालिन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल्कार्जुन खरगे के बेचे प्रियांक खरगे और अब DMK के एक और नेता ने सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। 


तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि के बाद अब डीएमके के नेता ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना HIV से कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ए राजा ने कहा है कि 'सनातन धर्म सामाजिक बीमारी है। यह कुष्ठ रोग और एचआईवी से भी ज्यादा घातक है।'


बता दें कि तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे और सरकार में खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से कर दी थी। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा था कि कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें खत्म करना है और हम सिर्फ विरोध नहीं कर सकते। मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते, उन्हें खत्म करना होता है। सनातन धर्म भी ऐसा ही है। सनातन का विरोध नहीं, बल्कि उसे खत्म कर देना चाहिए।


स्टालिन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने कहा कि कोई भी धर्म जो समान अधिकार नहीं देता है या आपके साथ इंसानों जैसा व्यवहार नहीं करता है वह बीमारी के समान है। कोई भी धर्म जो समानता को बढ़ावा नहीं देता है या यह सुनिश्चित नहीं करता है कि आपको इंसान होने का सम्मान मिले, वह मेरे अनुसार धर्म नहीं है। विपक्ष के नेताओं द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए जा रहे विवादित बयानों से सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी का कहना है कि एस सोची समझी रणनीति के तहत विपक्ष के नेता सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं।



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें