ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’पप्पू यादव ने एक दिन के भूख हड़ताल का किया ऐलान, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनीबिहार में सनसनीखेज वारदात: घर में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या, लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हुए बदमाशरांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके गए देवेंद्र नाथ महतो, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोपसप्तक्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, अवैध पानी-जूस की बिक्री का खुलासा; 130 बोतलें जब्तस्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’पप्पू यादव ने एक दिन के भूख हड़ताल का किया ऐलान, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनीबिहार में सनसनीखेज वारदात: घर में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या, लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हुए बदमाशरांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके गए देवेंद्र नाथ महतो, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोपसप्तक्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, अवैध पानी-जूस की बिक्री का खुलासा; 130 बोतलें जब्त

सम्राट पर भड़के JDU ने दिया जवाब, संजय सिंह बोले.. अकेले लड़कर अपना हाल देख चुके हैं

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी के बयान ने एनडीए के अंदर खींचतान बढ़ा दी है. जेडीयू और बीजेपी अब मंत्री सम्राट चौधरी के बयान को लेकर आमने-सामने नजर आ

सम्राट पर भड़के JDU ने दिया जवाब, संजय सिंह बोले.. अकेले लड़कर अपना हाल देख चुके हैं
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी के बयान ने एनडीए के अंदर खींचतान बढ़ा दी है. जेडीयू और बीजेपी अब मंत्री सम्राट चौधरी के बयान को लेकर आमने-सामने नजर आ रहे हैं. चौधरी ने कहा था कि बिहार में अगली सरकार बीजेपी अपने दम पर बनाएगी और 2025 में मुख्यमंत्री भी बीजेपी का होगा. सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को मजबूरी वाला बताया था. अब जेडीयू ने सम्राट चौधरी के इस बयान पर जबरदस्त पलटवार किया है.


जेडीयू एमएलसी और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने सम्राट चौधरी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. संजय सिंह ने कहा है कि सम्राट चौधरी को यह याद कर लेना चाहिए कि बीजेपी जब अकेले लड़ी थी. तो उसका हाल क्या हुआ था. संजय सिंह ने कहा है कि सम्राट चौधरी को अगर कुछ भी कहना है तो वह अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बात करें. नीतीश कुमार के नेतृत्व को उनकी पार्टी के बड़े नेताओं ने चुना है. सम्राट चौधरी बिहार सरकार में मंत्री हैं और उन्हें सोच समझकर बयान देना चाहिए. जेडीयू एमएलसी ने कहा कि सभी दल इस बात के लिए स्वतंत्र हैं कि वह अकेले चुनाव लड़ने या फिर गठबंधन में.



उधर मंत्री सम्राट चौधरी के बयान का बीजेपी के एक और मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने समर्थन किया है. बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि सम्राट चौधरी में कुछ भी गलत नहीं कहा. उनका बयान में कुछ भी ऐसा नहीं है, जिसे गलत माना जाए. हर पार्टी चाहती है कि उसकी सरकार अकेले अपने दम पर बने और सम्राट चौधरी अगर यही चाहते हैं तो इसमें गलत क्या है. भारतीय जनता पार्टी हो या कोई अन्य राजनीतिक दल सब अपनी बेहतरी चाहते हैं. सब की मंशा होती है कि अपने बूते सरकार बनाई जाए.