ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप

सम्राट चौधरी ने चंपारण को बिहार का मुकुट बताया, कहा..6 मार्च को बेतिया आएंगे पीएम मोदी

BETTIAH: बिहार के डिप्टी सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने चंपारण जिले को बिहार का मुकुट बताया। बेतिया में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि 6 मार्च को

सम्राट चौधरी ने चंपारण को बिहार का मुकुट बताया, कहा..6 मार्च को बेतिया आएंगे पीएम मोदी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बिहार के डिप्टी सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने चंपारण जिले को बिहार का मुकुट बताया। बेतिया में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि 6 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेतिया आ रहे हैं। जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के बेतिया दौरे की तैयारी की जा रही है। बीजेपी के कार्यकर्ता रैली की तैयारी में जुटे हैं। 


उन्होंने बताया कि 2 मार्च को पीएम मोदी की जनसभा औरंगाबाद और बेगूसराय में थी जहां लाखों की भीड़ जुटी। 6 मार्च को बेतिया में भी भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति दिखेगी। पीएम मोदी बेतिया में जनसभा को संबोधित करेंगे।


बिना नाम लिए क्रांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1947 से 2014 तक 70 हजार करोड़ रुपए कभी खर्चा नहीं हुआ। जैसा आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 सालों में कर रहे हैं। आज रेलवे सेक्टर में 70 हजार करोड़ की योजना बिहार में चल रही है।


सड़क सेक्टर, बिजली सेक्टर, पेट्रोलियम सेक्टर में शिलान्यास एवं उद्घाटन की जा रही है। हजारों करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास की जा रही हैं। सिलीगुड़ी से गोरखपुर 6 लेन एक्सप्रेस वे जो नौतन से होते हुए गुजर रही है। वही गंडक पर देश का सबसे बड़ा पुल भी बनने जा रहा है। 


उन्होंने चंपारण जिला को पूरे बिहार का मुकुट बताते हुए कहा कि यह वही चंपारण है जहां पर राजनीतिक विरासत मिलती है। यहां सांस्कृतिक विरासत भी मिलती है और समाज को भी आगे ले जाने का दिशा और दशा यही तैयार होता है।

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट..

टैग्स