ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

योगी का सीना तोड़ना चाहते हैं पप्पू यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर दिया विवादित बयान

SAMASTIPUR : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्र

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

SAMASTIPUR : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर  विवादित बयान दिया है। पप्पू ने कहा है कि वहां योगी आदित्यनाथ का सीना तोड़ देना चाहते हैं। दरअसल पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों के प्रति योगी सरकार के रवैए को लेकर दिया है। 


पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि योगी सरकार यूपी में अल्पसंख्यकों के साथ ज्यादती कर रही है। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष का कहना है कि संविधान की शपथ लेने के बावजूद योगी आदित्यनाथ गलत कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे के ठीक पहले पप्पू यादव का यह बयान राजनीति को गरमाएगा। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ 14 जनवरी को गया पहुंचने वाले हैं जहां वह पार्टी की तरफ से CAA के समर्थन में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

पप्पू यादव ने CAA का समर्थन करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई है। पप्पू ने कहा है कि बिहार की जनता नीतीश कुमार और उनकी पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने दीपिका पादुकोण को लेकर भी बीजेपी को निशाने पर लिया है। पप्पू यादव ने कहा है कि दीपिका जैसी बड़ी एक्ट्रेस को ट्रोल किया जाना है यह बता रहा है कि बीजेपी और उसके कार्यकर्ता महिलाओं के प्रति क्या नजरिया रखते हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता