ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पत्रकार विकास रंजन हत्याकांड में रोसड़ा कोर्ट ने सुनाया फैसला, LJP प्रखंड अध्यक्ष सहित 14 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है। जहां पत्रकार विकास रंजन हत्याकांड में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। रोसड़ा कोर्ट ने 14 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाय

पत्रकार विकास रंजन हत्याकांड में रोसड़ा कोर्ट ने सुनाया फैसला, LJP प्रखंड अध्यक्ष सहित 14 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है। जहां पत्रकार विकास रंजन हत्याकांड में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। रोसड़ा कोर्ट ने 14 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। 13 साल बाद रोसड़ा कोर्ट का यह फैसला सामने आया है।


लोजपा के रोसड़ा प्रखंड अध्यक्ष स्वयंवर यादव सहित 14 दोषियों को आजीवन की सजा सुनायी गयी है। रोसड़ा एडीजे प्रथम की न्यायालय ने आज यह फैसला सुनाया है। गौरतलब है कि 25 नवम्बर 2008 को पत्रकार विकास रंजन की हत्या कर दी गयी थी। भूमि विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया था। 


रोसड़ा कोर्ट ने आज इस मामले में फैसला सुनाया है। रोसड़ा कोर्ट की अधिवक्ता हीरा देवी ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर पत्रकार विकास रंजन की हत्या की गयी थी। आज कुल 14 दोषियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। पत्रकार विकास रंजन की हत्या का षड्यंत्र उनके परिवार के लोगों ने ही रची थी। इस मामले को लेकर न्यायालय पर सबकों भरोसा था जो खड़ा उतरा है।