ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

परिवार के 5 लोगों के सुसाइड के बाद तेजस्वी यादव ने सरकार को बताया काला धब्बा, इन मुद्दों पर घेरा

PATNA: रविवार को समस्तीपुर में एक गरीब परिवार के 5 सदस्यों की आत्महत्या के बाद अब आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी कई मुद्दों

परिवार के 5 लोगों के सुसाइड के बाद तेजस्वी यादव ने सरकार को बताया काला धब्बा, इन मुद्दों पर घेरा
First Bihar
2 मिनट

PATNA: रविवार को समस्तीपुर में एक गरीब परिवार के 5 सदस्यों की आत्महत्या के बाद अब आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी कई मुद्दों का ज़िक्र करते हुए सरकार पर हमलावर नज़र आए हैं। साथ ही उन्होंने इस घटना को लेकर दुःख और संवेदना भी व्यक्त किया है। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है, 'समस्तीपुर में एक गरीब परिवार के सभी 5 सदस्यों ने गरीबी, भुखमरी, आर्थिक तंगी, महंगाई, बेरोजगारी और बदहाली से त्रस्त होकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दर्दनाक, हृदय विदारक, दुःखद और कथित डबल इंजन सरकार के बड़बोलेपन पर करारा तमाचा एवं काला धब्बा है।'


आपको बता दें कि रविवार को समस्तीपुर में एक गरीब परिवार के 5 सदस्यों ने सुसाइड कर ली थी, जिनकी लाश फांसी के फंदे से झूलती हुई मिली थी। ये घटना काफी दिल दहलाने वाली है। वजह केवल इतना बताया गया कि परिवार गरीब था और उनके पास पैसे नहीं थे। उन्होंने क़र्ज़ भी ले रखे थे, जिसे चुकाने में वे असमर्थ थे। अब तेजस्वी यादव ने इस घटना के माध्यम से सरकार पर हमला बोल दिया है।