ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

रेप के बाद नाबालिग की हत्या: पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, कहा- 99% गरीब बच्चियों के साथ होती है इस तरह की घटना

SAMASTIPUR: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव आज समस्तीपुर के उजियारपुर पहुंचे। जहां नाबालिग बच्ची के साथ रेप के हत्या किए जाने की घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवा

रेप के बाद नाबालिग की हत्या: पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, कहा- 99% गरीब बच्चियों के साथ होती है इस तरह की घटना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव आज समस्तीपुर के उजियारपुर पहुंचे। जहां नाबालिग बच्ची के साथ रेप के हत्या किए जाने की घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार से मिले। पप्पू यादव ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों से ली और फिर समस्तीपुर डीएम और एसपी से फोन पर बात की। 


इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उन्होंने अधिकारियों से की। पप्पू यादव ने कहा कि यदि मृतका के परिजनों को न्याय नहीं मिला तो जन अधिकार पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने सवाल किया कि आखिर 99 प्रतिशत रेप की घटनाएं दलित, कमजोर और गरीब घर की बच्चियों के साथ ही क्यों होता है?


जाप के अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि गरीबों को सुनने वाला तक कोई नहीं है। गरीब परिवार की बच्चियों के साथ हुए रेप की घटनाओं को समाज के मजबूत और ताकतवर लोगों द्वारा दबा दिया जाता है। यह बहुत ही गंभीर विषय है। इस पर समाज को सोचने की जरूरत है। 


पप्पू यादव ने कहा कि गरीबों के साथ हुए रेप के 40 फीसदी मामलों में आपसी समझौता हो जाता है। पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार के सामने से ही समस्तीपुर डीएम और एसपी को फोन किया और कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और इस मामले में जो भी दोषी है उन पर कार्रवाई की जाए। 


यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो उनकी पार्टी आंदोलन करेगी और इस मामले की जांच की मांग की जाएगी। गौरतलब है कि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद दबंगों ने उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर फंदे से लटका दिया था। लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता