ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

महाराष्ट्र की घटना का बिहार में कोई असर नहीं, प्रशांत किशोर का दावा..2025 तक बिहार सरकार पर खतरा नहीं

SAMASTIPUR: चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक महीने बाद फिर से समस्तीपुर के पटोरी से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की

महाराष्ट्र की घटना का बिहार में कोई असर नहीं, प्रशांत किशोर का दावा..2025 तक बिहार सरकार पर खतरा नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR:  चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक महीने बाद फिर से समस्तीपुर के पटोरी से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। पत्रकारों के सवाल का जबाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि महाराष्ट्र की ताजा घटना के बाद जिस तरीके से मीडिया में यह चर्चा हो रही है कि इसका असर बिहार में भी पड़ सकता है और नीतीश कुमार इतने ज्यादा हतोत्साहित है कि विधानसभा भंग करने जैसा कदम भी उठा सकते है।


प्रशांत किशोर ने कहा कि जबकि ऐसा कुछ भी होने वाला नहीं है। प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद ही महागठबंधन के स्वरूप में कोई परिवर्तन हो सकता है। यह बात सही है कि कुछ दल या उनके नेता भले इधर से उधर चले जाएं लेकिन बिहार सरकार को 2025 के विधनसभा चुनाव तक कोई खतरा नहीं लग रहा है।


रेलवे नौकरी घोटाले के चार्जशीट में तेजस्वी यादव के नाम आने पर पीके ने कहा कि यह तो एक कानूनी प्रक्रिया है लेकिन जिस तरीके से बीजेपी के विरोध में रहने वाले नेताओं को ही टारगेट किया जाता है वह गलत है और इस बात को देश की जनता भी अच्छी तरह से समझती है।गौरतलब है कि जनसुराज यात्रा में हिस्सा लेने के लिए काफी संख्या में युवाओ की भागीदारी देखी जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता