ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

हिन्दुओं को गाली दिलवा रहे नीतीश-तेजस्वी! बोले नित्यानंद राय - शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की बुद्धि हुई भ्रष्ट, देश के DNA में राम

PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर द्वारा हिंदू धर्मग्रंथ रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी पर अब बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। इनके बयान पर अब उनके ही पार्टी के

हिन्दुओं को गाली दिलवा रहे नीतीश-तेजस्वी! बोले नित्यानंद राय - शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की बुद्धि हुई भ्रष्ट, देश के DNA में राम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर द्वारा हिंदू धर्मग्रंथ रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी पर अब बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। इनके बयान पर अब उनके ही पार्टी के लोग सवाल उठाने लगे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इनका समर्थन कर रहे हैं। लेकिन, इसके बाबजूद इस बयान को गलत बताने वालों की तादाद काफी अधिक है।  इसी कड़ी में अब भाजपा के केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भी इस बयान पर सवाल उठाया है। उन्होंने इसको लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।  


भारत सरकार के मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि, जब व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है तो इस तरह का बयान सामने आता है। बिहार के शिक्षा मंत्री का बुद्धि भ्रष्ट हो चुका है इसलिए वह इस तरह की  बयानबाजी कर हैं। वह जान बूझकर इस तरह का बयान दे रहे हैं ताकि वह बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को खुश कर सकें।


इसके आगे उन्होंने कहा कि, बिहार के शिक्षा मंत्री हिंदुओं को भड़काने वाला बयान दे रहे हैं। वो हिंदुओं को गाली दे रहे हैं। वो कह रहे है कि रामायण में बहुत बकवास की बातें हैं। उनको समझना चाहिए कि किसी भी धर्म जाति के धर्म या उसके ग्रंथ का अनादर नहीं करना चाहिए। सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए। हमारी पार्टी इसी पर कार्य भी करती है। हिंदुस्तान के विचार और उसके डीएनए में राम और कृष्ण बसे हुए हैं।


गौरतलब हो कि, नालंदा में शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर सिंह ने रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया था। उन्होंने ने कहा था कि, इस ग्रंथ में निचली जाति के लोगों को गालियां दी गई हैं।  ये गलत है, उनको शिक्षा से वंचित रखने की बात कही गई है। इस तरह की कई बातें उन्होंने बोली थी। जिसके बाद  अब  देश भर में बवाल मच गया है। कई राज्यों के बीजेपी नेताओं ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। इधर, शिक्षा मंत्री साफ़ कह चुके हैं कि, वो इस बयान से नहीं पलटेंगे। किसी भी हाल में माफी नहीं मांगेगे। अयोध्या के संत ने तो उनकी जीव काटने वाले को 10 करोड़ रुपये देने तक का एलान कर दिया था। इस पर भी उन्होंने कहा था कि उनकी जान ले लें पर वो बयान पर अडिग रहेंगे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता