ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के साथ देश का करेंगे उत्थान, सीएम नीतीश बोले- जीवन में BJP के साथ कभी नहीं जाएंगे

SAMASTIPUR: इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करने समस्तीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के खिलाफ जमकर हमला बोला। सीएम नीतीश ने कहा कि बीजेपी के लोग अनाप-शनाप बोलते रहते है

बिहार के साथ देश का करेंगे उत्थान, सीएम नीतीश बोले- जीवन में BJP के साथ कभी नहीं जाएंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करने समस्तीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के खिलाफ जमकर हमला बोला। सीएम नीतीश ने कहा कि बीजेपी के लोग अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। महागठबंधन का साथ छोड़कर उनके साथ चले गए थे लेकिन अब लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ समाज में झगड़ा लगाने का काम कर रही है उसे देश के विकास से कोई लेना देना नहीं है। नीतीश ने खुले मंच से एलान कर दिया कि अब वे जीवन में कभी भी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी वाले चाहते हैं कि किसी तरह से झगड़ा इतना बढ़ जाए कि सब लोग परेशान हो जाएं। मेरे बारे में आजकल बीजेपी वाला सब तरह तरह का बात बोलते रहता है। बीजेपी के लोग भूल गए हैं कि जब साथ में थे तो 1998 में अटल बिहारी बाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने थे।उस समय अटल बिहारी बाजपेयी ने केंद्र की सरकार में मुझे मंत्री बनाया। उस समय केंद्र सरकार ने तीन-तीन विभागों का जिम्मा सौंपा था। लालकृष्ण आडवाणी हो चाहें मुरली मनोहर जोशी सभी ने देश के विकास के लिए बहुत काम किया लेकिन आज जो लोग केंद्र में बैठे हैं विकास से उनको कोई मतलब नहीं रह गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के असली नेता अटल बिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी थे। 2013 में जब लालू प्रसाद के साथ चले गए तो केस किया, लेकिन कोई मामला बना नहीं। अब फिर जब लालू जी के साथ चले गए हैं तो केस कर रहा है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी के लोग किस तरह का काम करते रहते हैं। नीतीश ने कहा कि अब जीवन में कभी भी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। सभी समाजवादी एक साथ रहेंगे और बिहार के साथ साथ देश का भी उत्थान करेंगे। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता