ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

समस्तीपुर और बक्सर कांड पर लालू ने 'सरकार' पर फोड़ा ट्वीट बम, कहा- जंगलराज चिल्लाने वाले बिलों में घुसे

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के समस्तीपुर और बक्सर की घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार पर ट्वीट बम फोड़ा है। लालू यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला है।

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के समस्तीपुर और बक्सर की घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार पर ट्वीट बम फोड़ा है। लालू यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला है। 

लालू यादव ने समस्तीपुर और बक्सर की खबरों को ट्वीट करते हुए  लिखा है कि जंगलराज का असल रूप। जंगलराज चिल्लाने वाले अपने बिलों में घुस गए है।

लालू यादव ने ट्वीट में जंगलराज की इस्तेमाल किया है और ये बताने की कोशिश की है कि बिहार में अभी जंगलराज चल रहा है। ये वहीं जंगलराज की संज्ञा है जो एक समय बिहार में  लालू राज का पर्याय बन गयी थी। जंगलराज शब्द का प्रयोग सबसे ज्यादा नीतीश कुमार ने लालू यादव के खिलाफ किया है। सिर्फ जंगलराज शब्द के सहारे ही नीतीश कुमार ने लालू यादव को बिहार की सत्ता से उखाड़ फेंका था। लगभग 10 सालों तक नीतीश कुमार हर बार कहते थे लालू यादव को हटाओ बिहार से जंगल राज को उखाड़ फेंको। नीतीश कुमार इसी जंगलराज का डर दिखाकर दो बार मुख्यमंत्री बनें। 

बता दें कि हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर को जलाने की घटना को लेकर देश में लोगों का उबाल शांत भी नहीं पड़ा था कि बिहार में महिला की हत्या कर जलाने की दो-दो वारदात सामने आ गयी। मंगलवार को जहां बक्सर में युवती को गोली मारने के बाद उसको जला दिया गया वहीं बुधवार को समस्तीपुर के वारिसनगर में महिला की हत्या कर बदमाशों ने उसका शव जलाने का प्रयास किया। लालू यादव ने बिहार की इन्हीं दो घटनाओं पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।



टैग्स