ब्रेकिंग
पूर्णिया में रोजगार मेले का भव्य आयोजन, पप्पू यादव ने किया 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का दावाबिहार में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक को लोगों ने बचाया; 2 की तलाश जारीनो एंट्री में भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक! पैसे लेकर गाड़ियां पास करा रही ट्रैफिक पुलिस, चेक पोस्ट का वीडियो वायरलपाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगेपूर्णिया में रोजगार मेले का भव्य आयोजन, पप्पू यादव ने किया 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का दावाबिहार में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक को लोगों ने बचाया; 2 की तलाश जारीनो एंट्री में भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक! पैसे लेकर गाड़ियां पास करा रही ट्रैफिक पुलिस, चेक पोस्ट का वीडियो वायरलपाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

समर्थकों ने मान ली तेजस्वी की बात, किताब-कलम लेकर पहुंचे डिप्टी सीएम के पास

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इन दिनों अपने समर्थकों से लगातार मिल रहे हैं। तेजस्वी ने पार्टी के नेताओं और समर्थकों से अपील की थी कि वे मुलाकात के दौरान गुदस्ता और महंग

समर्थकों ने मान ली तेजस्वी की बात, किताब-कलम लेकर पहुंचे डिप्टी सीएम के पास
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इन दिनों अपने समर्थकों से लगातार मिल रहे हैं। तेजस्वी ने पार्टी के नेताओं और समर्थकों से अपील की थी कि वे मुलाकात के दौरान गुदस्ता और महंगे तोहफे लेकर न आएं, बल्कि वे अगर कुछ भेंट देना चाहते हैं तो अपने साथ कलम और किताब लेकर आएं। अब इसका असर भी दिखने लगता है और तेजस्वी के मुलाकाती उनके लिए कलम और किताब लेकर पहुंच रहे हैं। 



उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है, 'संतुष्टि और खुशी है कि मिलने वाले भेंट स्वरूप अब पुष्पगुच्छ/गुलदस्ता के स्थान पर किताब-कलम लेकर आ रहे है।'



आपको बता दें, पिछले दिनों तेजस्वी यादव के समर्थक गुलदस्ता लेकर पहुंचे थे। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा था कि मेरे लिए फूल और गुलदस्ता लेकर न आएं, क्योंकि ये अगले ही दिन सुखकर बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा था कि मुझे अगर कोई गिफ्ट देना चाहते हैं तो कलम और किताब लाएं, ताकि उसका प्रयोग मैं लाइब्रेरी में कर सकूं।  


टैग्स