ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व MLC उम्मीदवार के ठिकानों पर छापेमारीबिहार सरकार का बड़ा कदम: मदरसा-वक्फ शिक्षकों का पूरा डाटा होगा ऑनलाइन, 574 संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान तेजश्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी; इस ऑल राउंडर की हुई वापसीBankipur By Election: पूर्व विधायक सतीश के घर में सियासी संग्राम, पिता BJP के साथ तो बेटा PK के लिए कर रहा प्रचारबिहार में बागमती नदी ने पार किया खतरे का निशान, औराई, कटरा और गायघाट पर मंडराया बाढ़ का बड़ा खतराबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व MLC उम्मीदवार के ठिकानों पर छापेमारीबिहार सरकार का बड़ा कदम: मदरसा-वक्फ शिक्षकों का पूरा डाटा होगा ऑनलाइन, 574 संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान तेजश्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी; इस ऑल राउंडर की हुई वापसीBankipur By Election: पूर्व विधायक सतीश के घर में सियासी संग्राम, पिता BJP के साथ तो बेटा PK के लिए कर रहा प्रचारबिहार में बागमती नदी ने पार किया खतरे का निशान, औराई, कटरा और गायघाट पर मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा

लालू और नीतीश दो सामंती, सम्राट चौधरी बोले- दोनों ने मिलकर बिहार को गर्त में पहुंचाया

PATNA: बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने एक बार फिर लालू-नीतीश पर एक साथ हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश और लालू ने बिहार पर लंबे समय तक राज किय

लालू और नीतीश दो सामंती, सम्राट चौधरी बोले- दोनों ने मिलकर बिहार को गर्त में पहुंचाया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने एक बार फिर लालू-नीतीश पर एक साथ हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश और लालू ने बिहार पर लंबे समय तक राज किया लेकिन बिहार का विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि बिहार में दो ही सामंती बचे हुए हैं और वो हैं लालू और नीतीश कुमार। दोनों ने मिलकर बिहार को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 18 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं लेकिन अब भी समाधान में ही लगे हुए हैं। उन्होंने बिहार के लिए क्या किया, न तो जनता को बता रहे हैं और ना ही जनता की कोई बात सुन रहे हैं। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव के परिवार ने 15 साल राज किया और नीतीश कुमार पिछले 18 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। इन दोनों नेताओं ने 35 साल तक शासन किया। यह दोनों सामंती हैं और इन्हें जनता की कोई परवाह नहीं है। बिहार में अपराध बढ़ रहा है और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जिस तरह के हालात अभी बिहार में बने हुए हैं, जनता सब देख रही है। यही जनता आने वाले समय में इन लोगों को जवाब देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को बालू माफिया और शराब माफिया चला रहे हैं।


सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बालू और दारू का धंधा करने वालों की बदौलत चल रही है। नीतीश कुमार शुरू से ही इस तरह की सरकार चलाते आ रहे हैं। यही कारण है कि बिहार में कुछ नहीं हो रहा है। जिस लालू राज का विरोध करके उन्होंने सत्ता हासिल की थी आज उसी जंगलराज वाले के साथ चले गए हैं। वहीं केके पाठक के सवाल पर सम्राट ने कहा कि इस घटना ने साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो गया है और उनकी बात कोई नहीं सुन रहा है। ऐसे अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।