ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

सहरसा से RJD के डॉ.अजय सिंह जीते एमएलसी चुनाव, हार गईं मंत्री की पत्नी

PATNA : विधान परिषद चुनाव के लिए सभी सीटों पर नतीजे सामने आ चुके हैं। सहरसा सीट पर आरजेडी की जीत हुई है। आरजेडी के उम्मीदवार डॉ. अजय सिंह चुनाव जीत गये हैं। इस सीट पर बि

सहरसा से RJD के डॉ.अजय सिंह जीते एमएलसी चुनाव, हार गईं मंत्री की पत्नी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : विधान परिषद चुनाव के लिए सभी सीटों पर नतीजे सामने आ चुके हैं। सहरसा सीट पर आरजेडी की जीत हुई है। आरजेडी के उम्मीदवार डॉ. अजय सिंह चुनाव जीत गये हैं।  इस सीट पर बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू की पत्नी नूतन सिंह चुनाव हार गयी हैं। 


बता दें कि नूतन सिंह पहली और दूसरी वरीयता वाले वोट में पिछड़ गयी थीं। पहली वरीयता में राजद के अजय सिंह के 3623 वोट मिले और बीजेपी की नूतन सिंह को 2903 दोनों के बीच का अंतर 720 था। वही सेकंड वरीयता में अजय सिंह को 2907 वोट मिले और नूतन सिंह को 2756 दोनों के बीच का अंतर 151 रहा। जिसके बाद राजद प्रत्याशी अजय सिंह विजय घोषित किए गये।


लेकिन जब जीत का सर्टिफिकेट नहीं दिया गया तब राजद कार्यकर्ता और उनके समर्थक सड़क पर धरना पर बैठ गये। सहरसा के अंबेडकर चौक के पास धरना पर बैठे उनके समर्थक जीत का सर्टिफिकेट दिए जाने की मांग कतर रहे थे। देर शाम तक लोग धरना पर बैठे हुए थे। आखिरकार कुछ देर बाद आरजेडी के उम्मीदवार डॉ. अजय सिंह को जीत का सर्टिफिकेट दिया गया।


 एमएलसी उम्मीदवार डॉ. अजय सिंह की जीत के बाद राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर लगाकर अपने नेता अजय सिंह की जीत की खुशी का इजहार किया। देखिए पूरी लिस्ट....  

सहरसा से RJD के डॉ.अजय सिंह जीते एमएलसी चुनाव, हार गईं मंत्री की पत्नी

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें