ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

सेंट बेचने वाले को नेता बना दिया, BJP विधायक बोले- हिंदू मर गए हैं क्या, जो देश को कर्बला बना देगा

SAHARSA: बिहार में महागठबंधन के नेताओं के बीच विवादित बयान देने की जैसे होड़ मची हुई है। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर हों, सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव हों, मंत्री आलोक मेहता

सेंट बेचने वाले को नेता बना दिया, BJP विधायक बोले- हिंदू मर गए हैं क्या, जो देश को कर्बला बना देगा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में महागठबंधन के नेताओं के बीच विवादित बयान देने की जैसे होड़ मची हुई है। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर हों, सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव हों, मंत्री आलोक मेहता हों या जेडीयू के नेता गुलाम रसूल बलियावी, ये सभी नेता अपने विवादित बयानों के कारण लगातार चर्चा में बने हुए हैं। JDU नेता बलियावी के देश को कर्बला का मैदान बनाने वाले बयान पर बीजेपी लगातार आपत्ति जता रही है। बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि महागठबंधन के नेताओं की मानसिक स्थित ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सेंट बेचने वाले को नेता बनाइएगा तो वह इसी तरह का बयान देगा। नीरज ने कहा कि हिंदू मर गए हैं क्या, जो बलियावी देश को कर्बला का मैदान बना देगा।


दरअसल, झारखंड के हजारीबाग में मुसलमानों के एक धार्मिक सभा के दौरान जेडीयू के पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने कहा था कि अगर उनके आका के खिलाफ किसी ने अंगुली उठाई तो वे देश के शहरों को कर्बला का मैदान बना देंगे। बलियावी के इस बयान की बिहार के साथ साथ पूरे देश में निंदा हो रही है। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने बलियावी पर हमला बोलते हुए कहा है कि जेडीयू और आरजेडी नेताओं की पूछ जब घट जाती है तो वे अनाप-शनाप बयानबाजी करने लगते हैं ताकि उनकी पूछ हो। महागठबंधन में अभी होड़ मची हुई है कि कौन कितने विवादित बयान दे सकता है।


उन्होंने कहा कि लगता है कि महागठबंधन में विवादित बयान देने वाले नेताओं का मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। जो लोग धर्म के ऊपर विवादित बयान देते हैं, धर्म के खिलाफ बयान देते है यह काफी दुखद है और उन्माद फैलाने वाला है। उन्होंने कहा कि बलियावी बेचारा सेंट बेचता था उसको ये लोग नेता बना दिये। सेंट बेचने वाले को नेता बनाइएगा तो यही सब अनाप शनाप बयान देगा और बकेगा, धार्मिक उन्माद फैलाएगा और ऐसा बयान देकर कहीं कहीं दंगा भी फैला देगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू क्या मर गया है, जो बलियावी देश को कर्बला का मैदान बना देगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता