ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ललन सिंह के साथ अपने रिश्ते पर बोले आरसीपी सिंह, हमारी पार्टी का नाम जनता दल यूनाइटेड है..यहां सब यूनाइटेड है

DESK: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी का नाम जेडीयू यानी जनता दल यूनाइटेड है। हमार

 ललन सिंह के साथ अपने रिश्ते पर बोले आरसीपी सिंह, हमारी पार्टी का नाम जनता दल यूनाइटेड है..यहां सब यूनाइटेड है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी का नाम जेडीयू यानी जनता दल यूनाइटेड है। हमारी पार्टी में सब यूनाइटेड हैं। हमारे पार्टी के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं बाकि लोग कोई मंत्री हैं तो कोई सांसद और कोई अध्यक्ष हैं। 


आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसे लोगों बताने का काम कार्यकर्ताओं का है। हरेक कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि वो अपनी पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाए और इसका विस्तार करें। 


केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि पिछली बार जेडीयू ने सदस्यता अभियान चलाया था जिसमें हमारे 50 लाख कार्यकर्ता बने थे और दो लाख हमारे सक्रिय सदस्य बने थे। इस बार हमलोगों का लक्ष्य है कि जब भी पार्टी की सदस्यता अभियान शुरू हो तब चार लाख सक्रिय सदस्य बनाए जाएं और एक करोड़ लोग पार्टी से जुड़े। पार्टी से जुड़कर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों का प्रचार प्रसार करेंगे। 


आरसीपी सिंह ने बताया कि पार्टी की नेत्री बुलबुल सिंह की माता जी का देहांत हो गया था। कोरोना काल चल रहा था इसलिए वे उनसे मिलने नहीं जा पाए थे। हालांकि हमने कहा कि जब भी दिल्ली से बिहार आएंगे तो निश्चित रुप से मिलने आएंगे। आरसीपी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सुख दुख में शामिल होना पड़ता है। इसलिए आज हम बुलबुल सिंह के घर परिवारजनों से मिलने जा रहे हैं।   

टैग्स