ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar News: दिल्ली में स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि समारोह का आयोजन, युवा चेतना प्रमुख समेत बीजेपी के बड़े नेता हुए शामिल

Bihar News: नई दिल्ली स्थित साउथ एवेन्यू में युवा चेतना के तत्वावधान में विश्व के महान किसान-मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया गया। पुण्यतिथ

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: नई दिल्ली स्थित साउथ एवेन्यू में युवा चेतना के तत्वावधान में विश्व के महान किसान-मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया गया। पुण्यतिथि समारोह का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया।


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने हेतु स्वामी सहजानंद सरस्वती ने अभूतपूर्व भूमिका का निर्वहन किया। स्वामी सहजानंद सरस्वती ने वंचित वर्ग के समग्र विकास हेतु राष्ट्रीय अभियान चलाया। शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा की एसे कई नेता हैं जिन्होंने कई हवाई अड्डा पर अपने नाम का कब्जा कर लिया है तो फिर गरीबों के नेता स्वामी सहजानंद जी के नाम पर हवाई अड्डा और कोई महत्त्वपूर्ण संस्थान क्यों नहीं।


पुण्यतिथि समारोह का अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्याय के आधार स्तंभ थे। उन्होंने कहा कि बिहार सहित देश में समानता के स्थापना हेतु स्वामी जी ने बड़ी लड़ाई लड़ी। रोहित ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही पहली बार स्वामी सहजानंद सरस्वती के स्मृति में डाक टिकट जारी किया था और हमे विश्वास है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बिहटा का हवाई अड्डा उनके नाम पर करेगी।


रोहित कुमार सिंह ने स्वामी सहजानंद के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय खोलने का भी आग्रह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया। उन्होंने कहा कि बिहार और पूरे देश में स्वामी सहजानंद सरस्वती के समर्थक और वंशज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। पुण्यतिथि समारोह का संचालन रणजीत चौधरी ने किया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता